लाइव न्यूज़ :

Video: वायरल हो रहा है मलाइका और अर्जुन कपूर का ये वीडियो, रिलेशनशिप को भी लेकर उड़ रहीं हैं अफवाहें

By विवेक कुमार | Updated: September 1, 2018 14:09 IST

Open in App

मुंबई, 1 सितम्बर: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को अलग हुए काफी समय हो चुका है। लेकिन अब इन सब के बीच मलाइका और अर्जुन कपूर को लेकर अफवाहों का बाजार  गर्म है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हाल ही में अर्जुन और मलाइका को लैक्मे फैशन वीक में एकसाथ देखा गया था जिसका वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। तभी से इन अफवाहों को और जोर मिला है।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अरबाज से तलाक लिया था।  मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन से सिर्फ उनकी दोस्ती है, और जो लोग इसके अलग मायने निकाल रहे हैं, वह सही नहीं है।    

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में हुई थी और शादी के करीब 18 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद वह अरबाज की फैमिली के साथ टाइम बिताती हुई नजर आती हैं।

वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी खबर है कि अरबाज खान एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया अंद्रियानी के साथ शादी कर सकते हैं। आंद्रियानी वही अभिनेत्री हैं जो ‘गेस्ट इन लंदन’ फिल्म में नजर आई थीं। माना जा रहा है कि अरबाज अब अपनी पुरानी जिंदगी को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहते हैं।

अरबाज और जॉर्जिया एक साथ कई जगहों पर भी नजर आते हैं जिसके बाद इन दोनों के बारे में अफवाहें चर्चा में है। वैसे अरबाज ने अपने इस नए रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। 

टॅग्स :मलाइका अरोराअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मलाइका का स्टाइल देख फैंस की थमी सांसे, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?