लाइव न्यूज़ :

सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन, एक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर मांगी थी मदद

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 20, 2021 15:02 IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन हो गया । उन्हें कुछ दिनों पहले ही कोलकाता के अमरी ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

Open in App
ठळक मुद्दे सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना से थी पीड़ितकोलकाता के अमरी ढाकुरिया अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस लीअरिजीत की मां की मदद के लिए एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी और फिल्ममेकर श्रीजीत ने भी SOS मैसेज किया था

कोलकाता:  कोलकाता के एक अस्पताल में गुरुवार को सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया । अरिजीत सिंह की मां को कोरोना पॉजिटिव होने के अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उनकी हालत बेहद गंभीर थी और आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली । उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सबसे पहले अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी और फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी,  जिसमें उन्होंने लिखा था कि अरिजीत सिंह की मां के लिए ए-नेगेटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत है।  वह अंमरी ढाकुरिया में एडमिट है। वही फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेस्ट की थी उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अर्जित सिंह की मां के लिए मदद मांगी थी । 

अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2005 में अपने करियर की शुरुआत रियेलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से की थी । हालांकि तब उनको ज्यादा सफलता नहीं मिली थी ।  फिर अरिजीत सिंह को फिल्म आशिकी 2 के गाने 'तुम ही हो' से खास ख्याति मिली थी ।

अरिजीत सिंह ने अपने गानों के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है । उनकी गानों की लिस्ट लंबी है। उनके- सुनो ना संगमरमर', कबीरा, मस्त मगन, हमदर्द जैसे गाने सुपरहिट रहे । उन्होंने बंगाली में भी गाने गाए हैं । उन्होंने टीवी शो मधुबाला का टाइटल सॉन्ग भी गया था । अरिजीत सिंह को नेशनल अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं । 

टॅग्स :अरिजीत सिंहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीइस सफर को यहीं समाप्त कर रहा हूं?, सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह ने लिखा भावुक पोस्ट, आखिर क्यों लिया फैसला?

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्कीअरिजीत सिंह एक शो के लिए कितना चार्ज करते हैं? म्यूजिक कंपोजर मोंटी शर्मा ने किया खुलासा

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?