लाइव न्यूज़ :

फादर्स डे के मौके पर अनुष्का शर्मा ने खोला अपना वेडिंग एल्बम, फैंस के बीच शेयर कीं पापा संग अनदेखी तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2020 15:25 IST

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने वेडिंग एल्बम से अपनी और पापा के साथ सबसे प्यारी तस्वीरें निकालकर उन्हें फादर्स डे (Father's Day) विश किया।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा ने पापा को बेहद खास अंदाज में विश किया फादर्स डेपति विराट कोहली के साथ लॉकडाउन के बीच बिता रही क्वालिटी टाइम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने खास अंदाज में अपने पापा को फादर्स डे (Father's Day) विश किया। इस मौके पर अनुष्का ने अपने वेडिंग एल्बम से अपनी और पापा की अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का पापा के साथ बिताए कुछ खास लम्हों को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।  इसके साथ अनुष्का ने पापा और उनके बीच हुए एक किस्से को याद करते हुए एक पोस्ट भी लिखा है।

उन्होंने लिखा, 'पापा और मेरे बीच एक हुई बातचीत, जब वह बेंगलुरु में अपनी पोस्टिंग से पहले मुझे यूनिवर्सिटी छोड़ने जा रहे थे। पापा- जीवन में हमेशा सही काम करो, चाहे वो जितना भी कठिन क्यों न हो। ऐसा करने से तुम्हें हमेशा खुशी और खुद में शांति मिलेगी। मैं- मगर जीवन के हर पड़ाव पर मुझे कैसे पता चलेगा कि सही या गलत क्या है? पापा- इसके लिए ज्ञान की प्रार्थना करो। ऐसा ज्ञान जिससे तुम सही और गलत में फर्क जान सको और तुम्हें सही को चुनने की ताकत मिल सके।'

इसके किस्से को याद करते हुए अनुष्का ने आगे लिखा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि आप सबको भी ऐसा ही ज्ञान मिले और मैं ये भी प्रार्थना करती हूं कि सभी लड़कियों को मेरे जैसे पिता मिलें।' मालूम हो, इस पोस्ट के साथ अनुष्का ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो विराट कोहली (Virat Kohli) और उनके मेहंदी फंक्शन की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का के पापा उनके गाल पर किस कर रहे हैं। 

बता दें, कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में लगभग पिछले तीन महीनों से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में अनुष्का भी विराट के साथ अपने घर पर ही क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। यही नहीं, इस दौरान उनके मम्मी और पापा भी उनके साथ हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस