लाइव न्यूज़ :

मम्मी-पापा के लिए अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन में बनाई थी स्पेशल डिश, शेयर किया पुराना वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 18:16 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकथ्रोबैक वीडियो किया है, जिसमें उन्हें अपने मम्मी-पापा के लिए ताजे टमाटरों से जैम बनाते हुए देखा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकथ्रोबैक वीडियो किया हैइस वीडियो में उन्हें अपने मम्मी-पापा के लिए ताजे टमाटरों से जैम बनाते हुए देखा सकता है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आजकल अपनी बेटी वमिका के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं अनुष्का पिछले कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर है। फिलहाल, एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये एक थ्रोबैक वीडियो है जो लॉकडाउन 2020 में शूट किया गया था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं।

बता दें कि इस वीडियो को एक बगीचे में शूट किया गया है, जहां अनुष्का को फ्रेश टमाटर तोड़ते हुए देखा सकता है। टमाटर तोड़ने के बाद उन्हें किचन में जाते हुए देखा जा सकता है। यहां एक्ट्रेस पहले टमाटरों को अच्छे से साफ करती हैं और फिर उन्हें उबालती हैं। इसके बाद उन्हें ठंडा होने के लिए रख देती हैं। टमाटरों के ठंडा होने के बाद वो उन्हें छीलकर बारीक काटती हैं और फिर पैन में पकाती हैं। फिर अनुष्का शर्मा इसमें चीनी, नमक और काली मिर्च डालती हैं। इसके साथ ही वह अन्य मसाले भी मिलाती हैं।

इसके बाद एक्ट्रेस को फ्रेश टमाटरों से बने जैम को अपने मम्मी-पापा पेट डॉगी को खिलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में टोस्ट के साथ जैम खाकर अनुष्का के मम्मी-पापा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, "लॉकडाउन 2020 का थ्रोबैक वीडियो, जब मैंने एक से अधिक फ़ूड ब्लॉग देखे थे, तो इस जैम बनाने वाले वीडियो को शूट करने का फैसला किया था और सोचा था कि 2021 तक कोरोना वायरस महामारी चली जाएगी।"

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?