अनुष्का शर्मा ने महिला दिवस पर दुख जताते हुए कही बड़ी बात, मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हूं, जहां...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 9, 2020 08:55 AM2020-03-09T08:55:51+5:302020-03-09T08:55:51+5:30
अनुष्का की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में होती है जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं, वुमेन्स डे के खास मौके पर अनुष्का ने अपनी राय रखी है
8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर बेवाक तरीके से अपनी बात रखती नजर आती हैं। अनुष्का ने बताया है कि वह एक ऐसे माहौल में पली बढ़ी हैं जहां खुद के मुताबिक हर एक काम करने की आजादी मिली है।
अनुष्का ने भारत में रहने वाले कई ऐसे परिवार के बारे में बात की है,जहां आज के समय में भी लड़कियों को आजादी नहीं है। महिला दिवस के मौके पर अनुष्का शर्मा मे लोगों के सामने ये बात रखी। अनुष्का की इस बात ने लोगों का ध्यान जमकर अपनी तरफ खींचा है।
हाल ही में आईएनएस से बात करते हुए अनुष्का ने कहा है कि मैं एक ऐसे माहौल में बढ़ी हुई हूं, जहां हर एक काम करने की पूरी आजादी थी। मेरे पिता ने मुझे पूरी छूट दी थी। लेकिन ये बेहद दुख की बात है कि आज भी भारत में कई ऐसे परिवार हैं जहां लड़कियां आजादी ने नहीं जा पा रही हैं।
महिला दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम के गाने कुड़ी नू नचने दे के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा है कि किसी लड़की को गलती करने पर उसको खुद की सुधारने का मौका भी दें। तभी उसको अपने अंदर छिपी बातों का पता लगेगा।
अनुष्का शर्मा ने बात करते हुए कहा है कि मुझे बहुत दुख होता है कि भारत में ऐसे घर हैं जहां आज तक लड़कियों को आजादी नहीं दी गई है। वे जैसी हैं, उन्हें उस रूप में जीने की इजाजत नहीं है। उम्मीद करती हूं हर लड़की को उसी तरह से जिंदगी जीने को मिले जिस तरह से मैंने जी है।
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस काफी समय से पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार जीरो फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आईं थी। अब अनुष्का की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।