लंदन में मेट्रो के सफर पर निकलीं अनुष्का शर्मा, यूजर्स ने कहा- वाह भाभीजी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 28, 2019 10:01 AM2019-06-28T10:01:59+5:302019-06-28T10:01:59+5:30

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें वह मेट्रो में सफर करती नजर आ रही हैं।

anushka sharma metro ride in lodon | लंदन में मेट्रो के सफर पर निकलीं अनुष्का शर्मा, यूजर्स ने कहा- वाह भाभीजी

लंदन में मेट्रो के सफर पर निकलीं अनुष्का शर्मा, यूजर्स ने कहा- वाह भाभीजी

Highlightsअनुष्का शर्मा ने इन दिनों किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया हुआ है।एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में वर्ल्ड कप के मजे ले रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने इन दिनों किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया हुआ है। एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में वर्ल्ड कप के मजे ले रही हैं। हाल ही में वह इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ लंदन की सड़कों पर देखी गई थीं। अब वह मेट्रो में सफर करती नजर आई हैं।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें वह मैट्रो में सफर करती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस मुस्कराती नजर आ रही हैं। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइड हैं जिसमें एक्ट्रेस का खुसमिजाजी अंदाज देखने को मिला है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा किया है, इससे पहले भी इस तरह से वह कर चुकी हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि हैप्पी लड़कियां सबसे सुंदर हैं - ऑड्रे हेपबर्न।

अनुष्का की यह फोटो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- 'Wow, भाभी जी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आपकी स्माइल।' एक यूजर ने कमेंट किया- 'खुश रहने वालीं लड़कियां सबसे प्यारी हैं। आपकी तरह।'

अनुष्का आखिरी बार जीरो फिल्म में नजर आई थीं, जो पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी।
 

Web Title: anushka sharma metro ride in lodon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे