लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अनुष्का ने पति विराट के साथ लॉकडाउन को लेकर शेयर किया स्पेशल वीडियो, कहा-आपकी एक लापरवाही हमें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 15:16 IST

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वीडियो में कहा है कि कोरोनावायरस से जंग जीतने में समय लगेगा और हौंसला लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों फैंस को कोरोनावायरस और 21 दिन के लॉकडाउन के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैंविराट-अनुष्का न केवल कोरोनावायरस से जंग जीतने का प्रण लिया, बल्कि फैंस को लापरवाही न दिखाने की भी सलाह दी।

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस से पीएम मोदी द्वारा मंगलवार को देश में घोषित 21 दिनों के लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। अनुष्का ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों फैंस को कोरोनावायरस और 21 दिन के लॉकडाउन के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं।  दोनों ने न केवल कोरोनावायरस से जंग जीतने का प्रण लिया, बल्कि फैंस को लापरवाही न दिखाने की भी सलाह दी।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने वीडियो में कहा है कि कोरोनावायरस से जंग जीतने में समय लगेगा और हौंसला लगेगा।  आप सभी कर्फ्यू का उल्लंघन न करें, यह महत्वपूर्ण है कोरोनावायरस से लड़ने के लिए। विराट कोहली  वीडियो में कहते नजर आते हैं कि घर पर ही रहिए, अपने परिवार को और अपने आप को बचाइये कोरोनावायरस से।  घर से निकलकर, मोर्चा बनाकर और शोर मचाकर कोरोनावायरस से जंग हीं जीती जा सकती है। आपकी एक लापरवाही की वजह से हम सबको और पूरे देश को चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत। इस तरह से विराट अनुष्का ने देशवासियों को कोरोना से लड़ने की खास सलाह दी है।

दुनियाभर में 100 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से  18 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। कोरोना वायरस को WHO ने महामारी घोषित की है। भारत में इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुष्का शर्माविराट कोहलीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?