लाइव न्यूज़ :

वे अपने आपको सेठ और भगवान भी समझते हैं, अनुराग कश्यप ने योगी आदित्यनाथ के 'खैरात' वाले बयान पर कह दी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2022 15:39 IST

योगी आदित्यनाथ ने दो साल पहले एक बयान में कहा था- 'हमने खैरात बाँटने की व्यवस्था बंद कर दी है, फिर चाहे वो अनुराग कश्यप हों या कोई और। इसपर अनुराग कश्यप ने कहा है कि मेरे निर्माता वही हैं जिनके साथ आप (यूपी सीएम) बाकी की फिल्में भी डील करते हैं। और उनको आमंत्रित भी करते हैं। ये उनकी हिप्पोक्रेसी है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने ट्रोल और बॉयकॉट कल्चर को सोशल मीडिया कल्चर बताया।अनुराग कश्यप ने उनकी फिल्मों को यूपी सरकार द्वारा सब्सिडी बंद किए जाने पर कहा कि ये सरकारी योजना है जो मुझे नहीं फिल्म निर्माता को जाता है।अनुराग ने कहा कि फिल्ममेकर ने कहा कि अगर सब्सिडी को वो खैरात समझते हैं फिर वे अपने आपको सेठ और भगवान भी समझते हैं।

मुंबईः फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो साल पहले खैरात वाले बयान पर पलटवार किया है। अपने एक हालिया साक्षात्कार में अनुराग कश्यप ने कहा कि 'राजनीति में मेरे नाम का इस्तेमाल करना और अनुराग को खैरात बांटना बंद कर दिया है' जैसे बयान उनकी हिप्पोक्रेसी को दर्शाती है।

इंडिया टीवी को दिए साक्षात्कार में अनुराग कश्यप ने ट्रोल और बॉयकॉट कल्चर को लेकर खुलकर बातें कीं। अनुराग कश्यप से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान- हमने खैरात बाँटने की व्यवस्था बंद कर दी है, फिर चाहे वो अनुराग कश्यप हों या कोई और' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे यूपी सीएम की हिप्पोक्रसी (पाखंड) करार दिया।

योगी आदित्यनाथ ने दो साल पहले एक बयान में कहा था- 'हमने खैरात बाँटने की व्यवस्था बंद कर दी है, फिर चाहे वो अनुराग कश्यप हों या कोई और। इन लोगों की आदतें खराब हो चुकी थीं। स्वाभाविक रूप से ये 23 करोड़ जनता का पैसा है। इस पैसे का उपयोग 23 करोड़ लोगों के ही ऊपर किया जाएगा।'

'अगर सब्सिडी को वो खैरात समझते हैं फिर वे अपने आपको सेठ और भगवान भी समझते हैं'

अनुराग कश्यप ने कहा- उन्होंने साफ साफ ये बोला है कि हमने खैरात बांटना बंद कर दिया है अनुराग कश्यप जैसों को। फिल्ममेकर ने कहा कि अगर सब्सिडी को वो खैरात समझते हैं फिर वे अपने आपको सेठ और भगवान भी समझते हैं। ये तो सरकार की एक योजना है। जो कानूनी तौर पर फिल्म के निर्माता को जानी चाहिए। वो मुझे नहीं दे रहे थे। वो मेरे पास नहीं, निर्माता के पास जानी थी।

मेरी फिल्म के लिए आनंद एल रॉय को पैसे नहीं मिलते हैं बाकी के लिए देते हैं

अनुराग कश्यप ने कहा कि मेरे निर्माता वही हैं जिनके साथ आप (यूपी सीएम) बाकी की फिल्में भी डील करते हैं। और उनको आमंत्रित भी करते हैं। ये उनकी हिप्पोक्रेसी है। अनुराग ने कहा, आपने मुक्काबाज के लिए आनंद एल रॉय को पैसे नहीं देते हो लेकिन बाकी फिल्मों के लिए पैसे देते हो और उन्हें आमंत्रित भी करते हो। राजनीति में मेरे नाम का इस्तेमाल करना और अनुराग को खैरात बांटना बंद कर दिया है, ये उनकी हिप्पोक्रेसी है।

फिल्ममेकर ने आगे कहा कि ये तो राज्य सरकार की एक योजना है जिसका व्यक्तिगत तौर पर किसी का लेना देना नहीं है। यह योजना है तो इसका पैसा आनंद एल रॉय और रिलायंस को जानी चाहिए थी। मैंने तो फिल्म बना दी। वेतन मिल गया। और फिल्म बाहर आ गई। उनको लगता है कि ऐसा बोलने से आदमी को चुप कराया जा सकता है तो ऐसा होता नहीं है।

बॉलीवुड इन दिनों बॉयकॉट की मार झेल रहा है। कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंंधे मुंह गिर गईं। अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का भी यही हाल हुआ। इस बीच अनुराग कश्यप की हालिया रिलीज दोबारा को भी दर्शकों ने एक तरह से नकार दिया है। फिल्म ने 4 दिनों में लभगभ चार करोड़ ही कमा पायी है। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?