लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अनुपम खेर ने सभी को दी शुभकामनाएं, लिखा- जय श्री राम...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2020 10:22 IST

अयोध्या में मंदिर के निर्माण की खुशी में हर कोई बहुत खुश है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो प्रभु राम की प्रोफाइल फोटो भी लगा ली है।

Open in App
ठळक मुद्देआज अयोध्या की ओर भी सभी की निगाहे हैंअयोध्या में आज होने वाले राम मंदिर भूमिपूजन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं

आज अयोध्या की ओर भी सभी की निगाहे हैं, जहां राम मंदिर के लिए भूमिपूजन होना है। अयोध्या में हर ओर पुलिस के बैरियर, पीले बैनर, दीवारों पर नये पेंट का नजारा और भजन—कीर्तन है तथा हर कोना भक्तिरस से सराबोर दिख रहा है।अयोध्या में आज होने वाले राम मंदिर भूमिपूजन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ''श्री राम जन्मभूमि मंदिर'' के शिलान्यास के मौके आज खुद अयोध्या में मौजूद होंगे। इसकी जानाकरी पीएमओ की ओर से भी दी गई है।

ऐसे में अयोध्या में मंदिर के निर्माण की खुशी में हर कोई बहुत खुश है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो प्रभु राम की प्रोफाइल फोटो भी लगा ली है। अब इस लिस्ट में एक्टर अनुपम खेर भी शामिल हो गए हैं। इस खास मौके की अनुपम ने शुभकामनाएं दी हैं।

अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें प्रभु राम की फोटो से सजा एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही सभी को पावन दिन की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम ने लिखा है कि आपको और आपके परिवार को राम जन्म भूमि पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम !! 🙏🌺🙏 #JaiShreeRam। अनुपम के इस पोस्ट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा तमाम बडे राजनेता और साधु संतों सहित 175 आमंत्रित लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह सबसे पहले अयोध्या में हनुमानगढी के दर्शन करेंगे। अधिकतर दुकानों का रंग-रूप संवर गया है और चटक पीले रंग का पेंट लगाया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए खंभों को पीले कपड़े से लपेटा गया है और फूलों से सजाया गया है । कार्यक्रम के एक दिन पहले अयोध्या जा रहे वाहनों की जांच की जा रही है।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस