लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फैंस ने लगा दी तारीफों की झड़ी

By वैशाली कुमारी | Updated: August 11, 2021 16:41 IST

अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर के इंस्टाग्राम हैंडल पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैंउन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट् का वीडियो शेयर किया हैउनके इस वीडियो को पिछले 18 घंटों में इंस्टाग्राम पर 1.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है

दिग्गज अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। और उन्हें पता है कि उनके फैंस क्या पसंद करते हैं इसलिए वो इंस्टाग्राम पर काफी मजेदार और जानकारी भरी चीजें को शेयर करते रहते हैं।

वहीं इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट् का वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। उनके द्वरा शेयर किए गए इस वीडियो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस वीडियो में आप देख सकतें है कि  66 वर्षीय अभिनेता अनुपम खेर जिम में एक्सरसाइज कर रहे हैं और पसीना बहा रहे हैं।

वीडियो क्लिप में अभिनेता को शोल्डर प्रेस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ साथ अभिनेता ने अपने वीडियो में कैप्शन भी काफी मजेदार दिया है। वो कहते हैं कि आत्मविश्वास भी एक मांसपेशी की तरह होता है, इसका जितना अधिक उपयोग किया जाता है, यह उतना ही मजबूत होता जाता है। 

अभिनेता के इस वीडियो को ढेर सारे लाइक और कॉमेंट्स मिल रहे हैं, वहीं इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्टर विशाल कहते हैं, " बुड्ढा होगा तेरा बाप, अनुपम सर तो दिनों दिन जवान होते जा रहे हैं।", सिंगर हरिहरन ने वीडियो पर कमेंट किया 'वाह! वाह!',  यूट्यूबर राहुल लिखते हैं, आप क्या खाते हैं सर? वाकई आप सभी के लिए प्रेरणा हैं।

इसके साथ ही कई यूजर न भी मजेदार कॅमेंट किए हैं वहीं एक यूजर ने लिखा , अनुपम सर आज भी अगर टीशर्ट निकाल दे तो आज की सारी हेरोइन फिदा हो जाएं। वहीं एक्टर विकाश लिखते हैं। एज इस जस्ट आ नंबर, एंड अनुपम सर हैंडल इट वरी ईजली।

बतादें कि अनुपम खेर के इंस्टाग्राम हैंडल पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उनके हर पोस्ट पर अपना प्यार देते हैं। वीडियो को अभिनेता द्वारा साझा किए जाने के बाद से प्रशंसकों ने पोस्ट को उनकी प्रशंसा से भर दिया।उनके इस वीडियो को पिछले 18 घंटों में इंस्टाग्राम पर 1.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

अनुपम खेर जल्द ही अहाना कुमार के साथ 'हैप्पी बर्थडे' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। 

टॅग्स :अनुपम खेरइंस्टाग्रामइंस्टाग्राम फॉलोवर्सबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?