लाइव न्यूज़ :

जब अनुपम खेर को झूठ बोलने के कारण डायरेक्ट ने फिल्म से निकाल दिया था बाहर, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 3, 2019 14:44 IST

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिंव रहते हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय वक्त करते रहते हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के दिलों में राज करते हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं और आए दिन कोई न कोई वाक्या आदि शेयर करते रहते हैं। अनुपम एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने करिदार में घुस जाते हैं, लेकिन एक बार उनको एक डायरेक्टर ने फिल्म से निकाल दिया था।

इस बात को करीब 35 साल गुजर चुके हैं। अब 35 साल बाद अनुपम ने एक वीडियो शेयर करके इस बात का खुलासा किया है। अनुपम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। अनुपम के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्टर स्वीमिंग करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है कि एक नई शुरुआत। 

उन्होंने बताया कि सारांश से पहले मैं एक फिल्म के लिए चुना गया था। लेकिन उस वक्त मैंने डायरेक्ट से झूठ बोल दिया कि मुझे स्वीमिंग आती है। मुझे लगा था कि जब मेरे स्वीमिंग वाला सीन शूट किया जाएगा तब तक मैं सीख लूंगा। लेकिन डायरेक्टर ने मेरा पहला सीन ही स्वीमिंग करते हुए रखा। जब डायरेक्ट को पता चला मुझे स्वीमिंग नहीं आती है तो उन्होंने मुझे फिल्म से निकाल दिया था।  इसके बाद से 35 साल तक मैंने स्वीमिंग नहीं की थी। लेकिन अब मैंने ये चैलेंज लिया है। तो मैं दुनिया के सभी स्वीमर्स से गुजारिश करता हूं कि मुझे आशीर्वाद दें। मैं आपका नाम रौशन कर के रहूंगा। जय हो। #KuchBhiHoSaktaHai। अनुपम के ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी के साथ की अनुपम ने शेयर की फोटो 

हाल ही में अनुपम की शादी की साहगिराह की थी।ऐसे में अनुपम ने फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा का कैप्शन भी लिखा। अनुपम की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइड थी। इस फोटो में किरण खेर दुल्हन के लुक में नजर आईं जबकि अनुपम दूल्हे के रूप में देखे जा सकते हैं।

अनुपम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि डियरेस्ट किरण, शादी की 34वीं साहगिरह मुबारक हो। बहुत लंबा वक्त जिंदगी के साथ तय किया है हमने, 34 साल साथ गुजर गए। लेकिन ऐसा लगता है मानों कल ही बात है। 

टॅग्स :अनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Anupam Kher: आसान नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री की राह, फिर भी नहीं मानी हार..., आज बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं अनुपम खेर; जानें उनके बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?