लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने शानदार तरीके से किया राफेल का स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2020 18:11 IST

दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक राफेल आज भारत के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर लैंड कर चुके हैं। भारत ने फ्रांस से पांच राफेल खरीदे हैं। वहीं, राफेल के आने से खुश दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर अपनी खुशी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देराजग सरकार ने 23 सितंबर, 2016 को फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन के साथ 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया थाकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल का स्वागत किया

राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत के अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंच चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर राफेल एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं, आमजन के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी भारत में राफेल का स्वागत करते हुए नजर आए। इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'मेरे घर राफेल आये औ राम जी।' 

सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक है राफेल

इन विमानों के वायुसेना में शामिल होने के बाद देश को आस-पड़ोस के प्रतिद्वंद्वियों की हवाई युद्धक क्षमता पर बढ़त हासिल हो जाएगी। बता दें, निर्विवाद ट्रैक रिकॉर्ड वाले इन राफेल विमानों को दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। इस विमान के अचूक निशाने से दुश्मन किसी भी तरीके से बच नहीं सकता है। बिना पे लोड के राफेल का वजन 10 टन है, जबकि मिसाइल्स के साथ उड़ान भरने पर इसका वजन 25 टन तक हो जाता है। 

राजनाथ सिंह ने किया राफेल का स्वागत

वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल का स्वागत करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बर्ड्स सुरक्षित उतर गए हैं। राफेल लड़ाकू विमानों का भारत पहुंचना हमारे सैन्य इतिहास के नये अध्याय की शुरुआत है। ये बहुद्देशीय विमान भारतीय वायुसेना की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि करेंगे।' मालूम हो, राजग सरकार ने 23 सितंबर, 2016 को फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन के साथ 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इससे पहले तत्कालीन संप्रग सरकार करीब सात साल तक भारतीय वायुसेना के लिए 126 मध्य बहुद्देशीय लड़ाकू विमानों की खरीद की कोशिश करती रही थी, लेकिन वह सौदा सफल नहीं हो पाया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत114 राफेल विमानों की खरीद, 3.25 लाख करोड़ रुपये?, भारत की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य डील

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास, राफेल विमान में भरी उड़ान; बोली- 'मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव'

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस