लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने घर पर भाई से लिया 'हेयरकट', कहा- हम बस अपने बालों से ज्यादा लंबे हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2020 06:21 IST

कमेंट बॉक्स में ढेरों यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी बनाए हैं और इस वीडियो की तारीफ की है. अनुपम खेर और उनके भाई राजू खेर की जोड़ी यूजर्स को काफी पसंद आई.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान कई फिल्मी सितारों के घर पर ही बाल काटने के वीडियो सामने आएदिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया है

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेरसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर वो अक्सर अपनी राय रखते हैं. लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मी सितारों के घर पर ही बाल काटने के वीडियो सामने आए. कुछ एक्ट्रेसेज ने अपने पतियों की घर पर हजामत तक कर दी. अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके भाई राजू खेर ट्रिमर लेकर उनका सिर मंुडवाते दिख रहे हैं.

वीडियो जितना मजेदार है उतना ही मजेदार है अनुपम द्वारा लिखा हुआ कैप्शन. वीडियो में राजू के 'हो गया' कहते ही अनुपम अपनी गर्दन पर हाथ फेरते हैं और बोलते हैं जल्दी हो गया..जल्दी हो गया.'' इस वीडियो को पोस्ट कर अनुपम ने लिखा, ''हम गंजे नहीं हंै, हम बस अपने बालों से ज्यादा लंबे हैं. यह सबसे जल्दी किया गया हेयरकट था.'' अनुपम के इस वीडियो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं. एक फैन ने लिखा, ''आप दोनों जुड़वां लगते हो.'' दूसरे ने लिखा, ''कार्बन कॉपी सर जी.'' एक अन्य फैन ने कमेंट कर उन्हें राम-लक्ष्मण बताया.

कमेंट बॉक्स में ढेरों यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी बनाए हैं और इस वीडियो की तारीफ की है. अनुपम खेर और उनके भाई राजू खेर की जोड़ी यूजर्स को काफी पसंद आई. लॉकडाउन में क्योंकि सिनेमा जगत का अधिकतर कामकाज ठप पड़ा हुआ है तो ऐसे में अनुपम खेर भी अपने ही घर में रहने के लिए मजबूर हैं.

टॅग्स :अनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher, Kirron's 40th Wedding Anniversary: ‘इंस्टाग्राम’ पर खास पोस्ट, वीडियो शेयर, पढ़िए क्या लिखा

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Anupam Kher: आसान नहीं थी फिल्म इंडस्ट्री की राह, फिर भी नहीं मानी हार..., आज बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं अनुपम खेर; जानें उनके बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?