अनुभव सिन्हा ने कसा तंज, लिखा- दो चार पत्रकार हैं, उन्हीं को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दें...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 25, 2020 01:12 PM2020-08-25T13:12:34+5:302020-08-25T13:12:34+5:30

अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डायरेक्टर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं

anubhav sinha making fun on political development | अनुभव सिन्हा ने कसा तंज, लिखा- दो चार पत्रकार हैं, उन्हीं को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दें...

अनुभव सिन्हा ने कसा तंज, लिखा- दो चार पत्रकार हैं, उन्हीं को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दें...

Highlightsकांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है अनुभन सिन्हा का ट्वीट एक बार फिर से छा गया है

अनुभव सिन्हा एक से एक नायाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अनुभव से भला कौन रूबरू नहीं है। अनुभव खास तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं।अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डायरेक्टर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में अनुभव ने ऐसा ट्वीट किया जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के बीच घमासान मची हुई है। लेकिन फिर भी सोनिया गांधी अब भी कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी हुई हैं। इस विषय पर इंटरनेट की दुनिया में जबरदस्त बहस छिड़ गई है। ऐसे समय में जब बॉलीवुड पॉलिटिकली काफी एक्टिव है, तो इस मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया आनी स्वाभाविक है। फ़िल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

इस बार अनुभव ने ट्वीट करके लिखा है कि दो चार ठो उच्च्वर्गीय पत्रकार हैं, उन्हीं को कांग्रेस का अध्यक्ष बना देना चाहिए वो बेहतर चलाएंगे पार्टी।  अपना काम तो होता नहीं है ईमानदारी से, बने हैं लोग सियासतदान।

अनुभव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। डायरेक्टर के इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह के ट्वीट पर रिप्लाई दे कर अपनी बात रख रहे हैं।

अगर अनुभव सिन्हा की बात करें, तो वे इस वक्त कुछ नई फ़िल्मों को लेकर बिज़ी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है और दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई। बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है।वह कोविड-19 पर एक एंथोलॉजी फ़िल्म बना रहे हैं। 

Web Title: anubhav sinha making fun on political development

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे