लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के यूएन में दिए भाषण पर डायरेक्टर ने कसा तंज, कहा- डायलॉग बेहतरीन होना चाहिए

By मेघना वर्मा | Updated: September 28, 2019 09:30 IST

नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि महात्मा गांधी का सत्य एवं अहिंसा का संदेश शांति, विकास एवं प्रगति के लिए आज भी प्रासंगिक है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के 74वें सत्र में लोगों को संबोधित किया।उनके भाषण को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के 74वें सत्र में लोगों को संबोधित किया। उनके इस भाषण की चर्चा हर ओर हो रही है। पीएम मोदी के दिए हुए इस भाषण पर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कुछ लोग पीएम मोदी के भाषण को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके इस भाषण पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। 

ऐसे ही फिल्म मेकर और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी पीएम मोदी के भाषण को लेकर कमेंट किया। दरअसल पीएम मोदी के भाषण को लेकर किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनुभव सिन्हा ने ये बात कही। पीएम की इस लाइन, 'युद्ध नहीं बुद्ध' पर अनुभव ने बात कही। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ये बात अलग है कि उसके पश्चात बौद्ध धर्म के अनुयायियों को भारत छोड़ के पूर्व की तरफ़ पलायन करना पड़ा। पर वो तो इतिहास है। डायलॉग बेहतरीन होना चाहिए।'

वहीं अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर लगातार रिएक्शन्स आ रहे हैं। यूजर अनुभव के इस ट्वीट को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अनुभव की इस बात पर उन्हें ही भला-बुरा सुना रहे हैं। सिर्फ अनुभव ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों ने भी पीएम मोदी के भाषण पर अपना रिएक्शन दिया है। 

एक्टर परेश रावल ने भी नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर बात कही है। परेश रावल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हमने युद्ध  नहीं  बुद्ध दिया है।' भारत, भारतीयता, हमारे संस्कार और  हमारा इतिहास  इस एक ही वाक्य में समेट कर नरेंद्र मोदी जी ने दुनिया के सामने रख दिया! इसे कहेते है बूंद में सागर। शत शत वंदन।'

नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि महात्मा गांधी का सत्य एवं अहिंसा का संदेश शांति, विकास एवं प्रगति के लिए आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि यह बहुत खास मौका है क्योंकि इस साल पूरा विश्व गांधी जी की 150वीं जयंती का जश्न मनाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?