लाइव न्यूज़ :

'एनिमल' ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी, अब तक की इतनी कमाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 17, 2023 12:17 IST

एनिमल जवान, पठान, गदर 2 और बाहुबली 2 के बाद हिंदी में 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है। यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में भी प्रवेश कर सकती है। माना जा रहा है कि रविवार को यह भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएनिमल ने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया हैऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरीपंजाब में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी

Animal box office collection: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत एनिमल ने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।  एनिमल ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है। 

'एनिमल'  ने दोनों बाजारों में पठान को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा एनिमल के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बाजार बन गए हैं। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में हाल के वर्षों में भारतीय फिल्मों में बड़ी वृद्धि देखी गई है। कनाडा में इसका श्रेय भारत से मुख्य रूप से पंजाब राज्य से आने वाले प्रवासियों की भारी आमद को जाता है। 

पंजाबी किरदारों के सकारात्मक चित्रण और  गीत "अर्जन वेल्ली" के कारण इस समुदाय में 'एनिमल' की खासी लोकप्रियता देखी गई। 16 दिसंबर को एनिमल ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब जीता और इसी दिन फिल्म ने गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया और पंजाब में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

एनिमल जवान, पठान, गदर 2 और बाहुबली 2 के बाद हिंदी में 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है। यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में भी प्रवेश कर सकती है। माना जा रहा है कि रविवार को यह भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 

'एनिमल' पहले ही बॉक्‍स ऑफिस पर 'केजीएफ: चैप्‍टर 2' को पीछे छोड़  चुकी है। 'केजीएफ: चैप्‍टर 2' ने हिंदी भाषा में 425 करोड़ की कमाई की थी।  हालांकि 14 अप्रैल को रिलीज हुई यश स्‍टारर इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 1,235 करोड़ रुपये कमाए थे। एनिमल की कमाई अभी 800 करोड़ के आस-पास ही है।  माना जा रहा है कि इसकी वैश्विक स्तर पर कुल कमाई 800 करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी।

 'एनिमल' के लिए एक चुनौती भी है। शाहरुख खान की साल की तीसरी रिलीज डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके एक दिन बाद प्रभास की एक्शन फिल्म सालार 22 दिसंबर को स्क्रीन पर आएगी। दो बड़ी क्रिसमस रिलीज़ के बीच टिके रहना  'एनिमल' के लिए बड़ी चुनौती होगी। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचाररणबीर कपूरअनिल कपूरबॉबी देओलऑस्ट्रेलियाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?