लाइव न्यूज़ :

हीरो बनने से ज्यादा एक कलाकार बनना चाहा: अनिल कपूर

By विवेक कुमार | Updated: July 30, 2018 19:00 IST

पीहू संद इससे अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी है। ‘फन्ने खां’ तीन अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App
<p>नई दिल्ली, 30 जुलाई: बॉलीवुड के 'लखन' अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि अपने 35 साल लंबे करियर में वह कभी शोहरत के पीछे नहीं भागे और आज जहां वह हैं यह मुकाम उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर हासिल किया है। बॉलीवुड में फिल्म ‘वो सात दिन’ से बतौर मुख्य कलाकार अपनी पहचान बनाने वाले 61 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि वह कभी पारंपरिक ‘हीरो’ नहीं बनना चाहते थे, उनका लक्ष्य हमेशा एक कलाकार के तौर पर पहचान बनाना था।

अनिल कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक, हीरो बनना कभी मेरा लक्ष्य नहीं रहा। मैं बस एक अभिनेता बनना चाहता था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे जो किरदार और फिल्में मिली वे सफल रहीं। मैंने हमेशा किरदारों, निर्देशकों और कहानियों को प्राथमिकता दी। और मैं एक स्टार बन गया।

अभिनेता ने कहा कि 90 के दशक में लगातार हिट देने के बावजूद उन्होंने शोहरत को कभी सिर नहीं चढ़ने दिया और अब भी ऐसा ही है। अनिल की आने वाली फिल्म ‘फन्ने खां’ हैं। 

पीहू संद इससे अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी है। ‘फन्ने खां’ तीन अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

बता दें कि फन्ने खां के जरिये अनिल कपूर और ऐश्वर्या बच्चन 19 साल बाद साथ नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों ने सुभाष घई की फिल्म ताल में साथ काम किया था। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या इस फिल्म में एक पॉप सिंगर के रोल में नजर आएंगी।

वैसे अभी हाल में अनिल कपूर फिल्म रेस 3 में विलेन के किरदार में नजर आए थे। जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे।

(इनपुट विथ भाषा)

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?