लाइव न्यूज़ :

आखिर 65 की उम्र में भी अनिल कपूर यंग कैसे दिखते हैं? अभिनेता ने फिटनेस का खोला राज, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2022 12:08 IST

अनिल कपूर ने अपने फिटनेस वीडियो में बताया है कि खुद को मेंटली स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया हैअनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैंअनिल कपूर सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस की हर कोई तारीफ करता है। 65 साल की उम्र में भी वह यंग दिखते हैं। कई मौकों पर उनसे इसका राज पूछा गया कि आखिर वह इस उम्र में भी इतने यंग और फुर्तीले कैसे दिखते हैं? इस बीच अनिल कपूर ने अपने फिटनेस का राज खोला है।

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि वह एक ऐप के जरिए अपनी पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैक करते हैं।

अनिल कपूर ने कहा कि वह अपने सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं।उन्होंने बताया कि वह खुद को फिट रखने के लिए सुबह उठते ही साइकिलिंग के लिए जाते हैं। जिंदगी में फोकस होने के लिए वह डार्ट खेलते हैं। डार्ट और एक्सरसाइज के जरिए वह अपनी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देते। यही नहीं उन्होंने बताया कि खुद को मेंटली स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। बकौल अनिल कपूर, सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरूरी है।

टॅग्स :अनिल कपूरफिटनेस टिप्सहिन्दी सिनेमा समाचारइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच