लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म ने पहली बार अमिताभ को कराया था स्टारडम का अहसास, पेट्रोल पंप पर इस अंदाज में पहचाना था लोगों ने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 13, 2020 12:05 IST

आनंद को सही मायनों में बिग बी के करियर की पहली हिट फिल्म माना जाता है। इस फिल्म से ही लोगों ने उनको पहचाना था और उनको काम मिलना शुरू हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की फिल्म आनंद को रिलीज हुए 49 साल हो चुके हैं फिल्म 12 मार्च 1971 को पर्दे पर पेश हुई थी

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की फिल्म आनंद को रिलीज हुए 49 साल हो चुके हैं। फिल्म 12 मार्च 1971 को पर्दे पर पेश हुई थी। इस ऑइकॉनिक फिल्म को आज भी हर कोई याद करता है। ये फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी। इस खास फिल्म का एक खास किस्सा हाल ही में अमिताभ बच्चन ने याद किया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक खास किस्सा शेयर किया है।

दरअसल आशीष पलोद नाम के शख्स ने ट्विटर पर लिखा है कि 1971 में आनंद रिलीज के दिन अमिताभ बच्चन  ने सुबह  अपनी कार में एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया और चले गए। इसी दिन शाम को वह उसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे तो सब उन्हें पहचान गए थे। इस ट्वीट का अमिताभ ने रिट्वीट किया है। अमिताभ ने रिट्वीट करते हुए कहा है कि वाकई,ऐसा हुआ था, यह पेट्रोल पंप एसवी रोड के इरला पर स्थित था। अमिताभ के करियर की आनंद वो फिल्म थी जिसमें उनको खास स्टारडम मिला था। इस फिल्म से लोगों ने उनको खास तौर पर पहचाना था।

 दरअसल, आनंद को सही मायनों में बिग बी के करियर की पहली हिट फिल्म माना जाता है। इस फिल्म से ही लोगों ने उनको पहचाना था और उनको काम मिलना शुरू हुआ था। 'आनंद' में अमिताभ बच्चन ने डॉ.भास्कर की भूमिका निभाई थी जो कि कैंसर से जूझ रहे एक मरीज आनंद सहगल (राजेश खन्ना) का इलाज करता है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनराजेश खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?