लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ फिल्म के हुए 42 साल पूरे, बिग बी ने कुछ इस तरह किया बीते समय को याद

By भाषा | Updated: May 13, 2020 05:13 IST

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में फिल्म से जुड़ी कई अनुठी बातें बतायी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के नाम और एक अंतर्वस्त्र कंपनी के नाम में भ्रमित हो कर वितरक इसे अस्वीकार कर देते थे।

Open in App
ठळक मुद्देडॉन फिल्म के निर्माता नरीमन ए. ईरानी ने राजकमल स्टुडियो में शूटिंग के दौरान एक बच्चे की जान बचाई थी।फिल्म के गाने ‘खईके पान’ का मशहूर डांस स्टेप दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने बिग बी के बेटे अभिषेक से प्रेरित होकर सुझाया था।

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म'डॉन' को 12 मई को रिलीज हुए 42 वर्ष हो गए। इस मौके पर बिग बी ने बताया कि 1978 में इसकी रिलीज के समय इसके शीर्षक की वजह से कोई वितरक फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं था जिससे उन्हें बहुत निराशा हुई थी। सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई पटकथा का चंद्र बारोट ने निर्देशन किया था। इस फिल्म में अमिताभ डबल-रोल में थे। बाद में यह फिल्म अपनी कहानी, जबरदस्त संगीत, जोरदार अभिनय और अनोखे संवादों के कारण सुपरहिट हो गई।

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में फिल्म से जुड़ी कई अनुठी बातें बतायी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के नाम और एक अंतर्वस्त्र कंपनी के नाम में भ्रमित हो कर वितरक इसे अस्वीकार कर देते थे। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था- 'डॉन को नरीमन ईरानी ने बनाया था। फिल्म के निर्माता नरीमन ए. ईरानी ने राजकमल स्टुडियो में शूटिंग के दौरान एक बच्चे की जान बचाई थी।

नरीमन बच्चे को बचाते हुए घायल हो गए थे। उनकी हड्डी टूट गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सर्जरी हुई। वे ठीक हुए लेकिन बाद में इस हादसे से हुई कई शारीरिक समस्याओं के कारण वे इस दुनिया से चले गए। बच्चन ने बताया कि फिल्म के गाने ‘खईके पान’ का मशहूर डांस स्टेप दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने बिग बी के बेटे अभिषेक से प्रेरित होकर सुझाया था।

बच्चन ने कहा कि सालों तक इस फिल्म और इसके संगीत का लोगों में अलग ही प्रभाव रहा। उन्होंने कहा, “जावेद साहेब ने आज सुबह संदेश भेजा कि हूजूर 42 साल हो गए ‘डॉन’ को , हद हो गई। सच में हद हो गई।’’  

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई