लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन चुकाएंगे यूपी के 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज, ब्लॉग लिखकर किया दर्द का इजहार

By भाषा | Updated: October 19, 2018 20:15 IST

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों को ऋण चुकाने में मदद की थी।

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में मदद करेंगे। 

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों को ऋण चुकाने में मदद की थी।

बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि 350 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें खुदकुशी से रोकने के लिए कुछ दिन पहले उनका ऋण चुकाया गया है।

इससे पहले आंध्र और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया था। अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की पहचान की गई है और उनके 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज को चुकाने में मदद की जाएगी।

अभिनेता ने यह साझा किया कि वह अजीत सिंह की भी मदद करेंगे जो केबीसी कर्मवीर में दिखे थे।

अमिताभ बच्चन उस समय विवादों से घिर गये थे जब मीडिया में ये रिपोर्ट आयी कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में खुद को किसान बताकर जमीन खरीदी है। हालांकि खबरआने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपना दावा छोड़ दिया।

इस समय अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 10 को होस्ट कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का फिल्मी सफर

अमिताभ बच्चन ने 1969 में ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी (1969) से एक्टिंग डेब्यू किया था। ऋषिकेश मुखर्जी की आनंद (1971) के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अमिताभ को स्टारडम 1973 में आई प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर से मिला। इस फिल्म से अमिताभ की इमेज एंग्री-यंग मैन की बनी और आने वाले एक दशक तक वो बॉक्स-ऑफिस पर सबसे दमदार अभिनेता बने रहे।

अमिताभ ने नमक हराम, दीवार, शोले, डॉन, मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का नंबर एक स्टार बना दिया। 1990 के दशक में उनके फिल्मी करियर का ढलान आया लेकिन टीवी शो केबीसी से उन्होंने वापसी की और फिर बड़े पर्दे पर भी दूसरी सफल पारी शुरू की।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकौन बनेगा करोड़पति
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?