लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन बनना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री? जानिए क्या है महानायक का जवाब...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 11:51 IST

अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज मेरे ब्लॉग के 12 साल पूरे हुए हैं, मेरे पहले दिन की शुरुआत हुई थी 17 अप्रैल, 2008 को। आज 4424 दिन, मेरे ब्लॉग लिख के ये हैं चार हजार चार सौ चौबीस दिन, बिना एक भी दिन मिस किये।

Open in App
ठळक मुद्देसदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं

सदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आजकल के इस मुश्किल समय में भी घर पर बैठकर अमिताभ फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि ब्लॉग लिखते हुए उन्होंने 12 साल पूरे कर लिए हैं।

अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज मेरे ब्लॉग के 12 साल पूरे हुए हैं, मेरे पहले दिन की शुरुआत हुई थी 17 अप्रैल, 2008 को। आज 4424 दिन, मेरे ब्लॉग लिख के ये हैं चार हजार चार सौ चौबीस दिन, बिना एक भी दिन मिस किये। धन्यवाद...प्रेम सब आप की वजह से।

अमिताभ का ये पोस्ट भी हमेशा की तरह से सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक फैंस ने एक ऐसा कमेंट किया कि हर किसी का ध्यान उस ओर चला गया है, क्योंकि महानायक ने उसका रिप्लाई भी दिया है।

उस फैन ने लिखा, "सर आप कभी देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते थे?" इसपर बिग बी ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा,"यार सुबह सुबह शुभ शुभ बोलो।

अमिताभ सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी छोटी बात से फैंस को रूबरू करवाते रहते हैं। फैंस भी उनके इस अंदाज पर फिदा रहते हैं। अमिताभ जल्द ही नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' (Jhund) में नजर आएंगे। इसके अलावा यान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में भी वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?