बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए बुरी खबर है। जिस बंगले(प्रतीक्षा) के बाहर उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं उसका कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा।
खबर के अनुसार मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने प्रतिक्षा बंगले के कंपाउंड को तोड़ने के लिए अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी किया। अमिताभ का ये बंगला जुहू संत ज्ञानेश्वर मार्ग पर है। अमिताभ का यह बंगला जहां खड़ा है उसके सामने 45 फीट चोड़ी सड़क है। ऐसे में सड़क की चौड़ाई कम होने से जाम की समस्या इलाके में खासा रहती है।
अब पूरे इलाके की सड़क 45 से 6- फीट की जाएगी। ऐसे में बिगबी के घर का कुछ हिस्सा इसके के लिए तोड़ा जाएगा। महानायक को घर तोड़ने का नोटिर थमा दिया गया है कि अगर उन्होने कंपाउंड को ख़ुद नहीं तोड़ा तो बीएमसी अपनी कार्यवाही करेगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पहले अमिताभ के बंगले के पास ही उद्योगपति सत्यमूर्ति के बंगले की दीवार पर बीएमसी ने अपना हथोड़ा चला दिया।