लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने शेयर की छू जाने वाली थ्रोबैक Photo, कभी राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ आरके स्टूडियो में यूं मनाई थी होली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2020 19:41 IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फोटो आदि डालकर अपने फैंस से कनेक्ट करते रहते हैं।  अब होली के मौके पर अमिताभ ने अपनी सालों पुरानी फोटो शेयर करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फोटो आदि डालकर अपने फैंस से कनेक्ट करते रहते हैं।

होली का त्योहार इस साल 10 मार्च को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्योहार खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। हर कोई इस त्योहार में खुशी में झूम जाता है। ऐसे में ये खास दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बहुत खास होता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर होली की कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर तब की है, जब उन्होंने आरके स्टूडियो में राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ होली मनाई थी।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फोटो आदि डालकर अपने फैंस से कनेक्ट करते रहते हैं।  अब होली के मौके पर अमिताभ ने अपनी सालों पुरानी फोटो शेयर करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर की, जिसमें वो जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और दोस्तों के साथ होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'होली है.. होली के इस पावन अवसर पर सब को अनेक बधाई, और स्नेह। हम सब के जीवन में और आपस में ख़ुशियों का रंग भरा रहे। यही प्रार्थना है ईश्वर से। 'गले मिलें , भर रंग लगाएँ , गुझिया सौ सौ खाएँ, ढोल बाजे , मृदंग बाजे , सब हस्तें नाचे गाएं।

इसके बाद बिग बी ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें वो आरके स्टूडियो में राज कपूर और शम्मी कपूर के साथ होली खेल रहे हैं।

बता दें कि कपूर खानदान में एक समय पर होली काफी धूमधाम से आरके स्टूडियो में  मनाई जाती थी। इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। लेकिन अब ऐसा नजारा बॉलीवुड से गायब ये गायब हो गया है। राज कपूर के समय में ये नजारा देखने को मिलता था। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?