लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन हुए लूटकेस के दीवाने, कुणाल खेमू की तारीफ में लिखा स्पेशल नोट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2020 16:05 IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुणाल खेमू की प्रशंसा में एक लेटर लिखा तो कुणाल खेमू (Kunal Khemu) बिग बी की प्रशंसा से बहुत खुश हो गए

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में कुणाल खेमू की फिल्म लूटकेस रिलीज हुई हैलूटकेस एक कॉमेडी फिल्म है

 बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। वह बॉलीवुड के नवोदित कलाकारों को प्रेरणा देने का काम करते रहते हैं। जब भी किसी एक्टर की एक्टिंग उन्हें पसंद आती है तो वे उसकी प्रशंसा करने में भी बिलकुल भी पीछे नहीं रहते हैं। वे नवोदित एक्टर को और अच्छी एक्टिंग करने के लिए उन्हें खत लिखकर भी भेजते हैं।

ऐसे में अभिनेता कुणाल केमू ने रविवार को अमिताभ बच्चन द्वारा उन्हें भेजा गया तारीफों वाला एक नोट साझा किया जिसमें महानायक ने खेमू की हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘‘लूटकेस’’ में उनके अभिनय की सराहना की। फिल्म में कुणाल एक मध्यमवर्गीय गृहस्थ के किरदार में हैं जिसे पैसों से भरा एक लावारिस सूटकेस मिल जाता है। कुणाल ने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन की लिखावट में एक नोट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें फिल्म देखकर बहुत मजा आया।

नोट में लिखा है,“फिल्म का लेखन, निर्देशन और सह-कलाकारों का अदाकारी बेहतरीन थी। लेकिन तुम सबसे अधिक उम्दा थे। तुम्हारे चेहरे का हर भाव, लहजा सब कुछ बेहतरीन था। अच्छा काम करते रहो और आगे बढ़ते रहो।” कुणाल ने कहा कि महानायक द्वारा सराहना मिलने के बाद वह बहुत खुश हैं और उनके लिए यह अब तक का सबसे बेहतरीन अनुभव है।

37 वर्षीय कुणाल ने ट्वीट किया, “ऐसा होता है, मैंने सुना था और पढ़ा था। मेरी हमेशा से इच्छा थी कि एक दिन मैं भी इस लायक बन पाऊं। अमिताभ बच्चन सर आपका बहुत बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिये बहुत मायने रखता है।’’ राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी “लूटकेस” फिलहाल डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही है और इसमें खेमू के साथ रसिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज भी हैं।

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकुणाल खेमू
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?