लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के बंगले का एक कर्मचारी निकला कोरोना संक्रमित, बिगबी ने कहा- स्थिति से निपट रहा हूं

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2022 14:04 IST

बीएमसी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन के बंगले का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन के बंगले के 31 कर्मचारियों की हुई थी कोविड टेस्ट31 कर्मचारियों में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया हैपिछले साल अमिताभ बच्चन सहित उनके बेटे-बहू और पोती कोरोना से संक्रमित हो गए थे

मुंबई। मेगास्टर अमिताभ बच्चन के बंगले का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले, बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह अपने घर पर कोविड-19 संबंधी स्थिति से निपट रहे हैं और अपने प्रशंसकों के साथ थोड़े समय बाद जुड़ेंगे।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि नियमित जांच के दौरान बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ और ‘जलसा’ के 31 कर्मचारियों में से एक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह कर्मचारी बीएमसी के सीसीसी2 (कोविड देखभाल केन्द्र-2) में पृथक-वास में है।’’ उन्होंने बताया कि कर्मचारी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। अन्य एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 नियमों का पालन किया, जिसमें संक्रमित के सम्पर्क में लोगों की पहचान करना, उनकी जांच कराना और बीते दिनों में संक्रमित के काफी करीब रहे लोगों का घर पर पृथक रहना शामिल है।

अमिताभ बच्चन अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी बातें नियमित रूप से ब्लॉग के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। अभिनेता (79) ने मंगलवार को ब्लॉग में केवल एक पंक्ति लिखी, ‘‘ घर में कोविड-19 संबंधी स्थिति से निपट रहा हूं...थोड़े समय बाद जुड़ेंगे।’’ इस ब्लॉग के ‘कमेंट सेक्शन’ में अभिनेता के कई प्रशंसकों ने उनके और उनके परिवार की सलामती के लिए दुआएं कीं। बिग बी ने मई 2021 में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक भी ले ली थी। 2020 में, अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, उनकी बहू एश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCoronaहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!