लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन की तबीयत पर आया हेल्थ अपडेट, डॉक्टर ने कही यह बात

By भाषा | Updated: July 13, 2020 15:45 IST

अभिषेक ने रविवार को ऐश्वर्या और आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि ट्विटर पर की और बताया कि वे दोनों घर में ही पृथक-वास में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके हृदय की गहराई को छू गए। मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 1,263 नए मामले सामने आने के बाद महानगर में कुल संक्रमितों की संख्या 92,720 हो गई। 

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर है। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि ये दोनों नानावती अस्पताल के पृथक-वास केंद्र में हैं। इन दोनों ने ट्विटर पर 11 जुलाई को संक्रमण होने की पुष्टि की थी। इस संबंध में जानकारी रखने वाले अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ ये दोनों पृथक वॉर्ड में हैं और इनकी हालत स्थिर है। मौजूदा समय में इन्हें गहन इलाज की जरूरत नहीं है। उनका इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हैं। उन्हें इसके साथ ही थेरेपी भी दी जा रही है।’’

रविवार को अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की 46 वर्षीय बहू ऐश्वर्या राय और उनकी पोती आराध्या भी संक्रमित पाई गईं। अभिषेक ने रविवार को ऐश्वर्या और आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि ट्विटर पर की और बताया कि वे दोनों घर में ही पृथक-वास में रहेंगे। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता तब तक अस्पताल में रहेंगे जब तक डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दे देते हैं।

रविवार को 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके हृदय की गहराई को छू गए। अमिताभ ने लिखा, ''आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूँ। सभी को धन्यवाद।'' बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 1,263 नए मामले सामने आने के बाद महानगर में कुल संक्रमितों की संख्या 92,720 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!