लाइव न्यूज़ :

शादी की खबरों के बीच कैटरीना का एक वीडियो आया सामने, ट्रैफिक पुलिस से रोकती हुई दिखी कैटरीना की कार

By वैशाली कुमारी | Updated: December 6, 2021 17:48 IST

विकी कौशल और कैटरीना कैफ को मुंबई में स्पॉट किया गया है। ऐसे में यह साफ जाहिर होता है कि नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी की खबर किसी को भी पता चले। लेकिन मीडिया उन पर नजर बनाए हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह कैटरीना कैफ को देखना चाहता थावीडियो पर कई सारे कमेंट दिखाई दे रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेत्रीकैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की खबरें इस वक्त बॉलीवुड गलियारे में सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि अभी तक इस कपल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ को मुंबई में स्पॉट किया गया है। ऐसे में यह साफ जाहिर होता है कि नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी की खबर किसी को भी पता चले। लेकिन मीडिया उन पर नजर बनाए हुए हैं। 

 हाल ही में सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रैफिक पुलिस उनकी कार को रोकते हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिखाई देता है कि पहले ट्रैफिक पुलिस कैटरीना की कार को रोकता हुआ नजर आता है उसके बाद वह चेकिंग के लिए आगे बढ़ जाता है। ड्राइवर सीट के पास आकर ट्रैफिक पुलिस विंडो से अंदर कार ड्राइवर से कुछ बात करता है और आगे बढ़ जाता है। वैसे वीडियो में कुछ खास देखने को नहीं मिला लेकिन कैटरीना की शादी के चर्चे के बीच पुलिस का ऐसे गाड़ी रोकना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह कैटरीना कैफ को देखना चाहता था। वहीं दूसरी यूजर ने लिखा मुंह दिखाई। ऐसे ही वीडियो पर कई सारे कमेंट दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला की मैं मुंबई पुलिस से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि एक बार चेक कर ले यह लोग शादी करेंगे या नहीं मुझे तो गड़बड़ लग रहा है कुछ। कौन रखता है इतनी सिक्योरिटी। एक यूजर ने लिखा है यह पूछना चाहता था शादी कब है। आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक राजस्थान के सवाई माधोपुर में विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के सभी प्रोग्राम होने वाले हैं।

टॅग्स :कैटरीना कैफबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?