लाइव न्यूज़ :

तलाक की खबरों का प्रियंका चोपड़ा ने अपने ही अंदाज में दिया जवाब, हो जाएगा अब हर किसी का मुंह बंद !

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 1, 2019 08:34 IST

एक मैगजीन की इस खबर ने प्रियंका के फैंस में खलबली मचा दी है

Open in App

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को अभी ठीक से चार महीने भी नहीं हुए हैं कि उनके तलाक की चर्चा होने लगी है. एक मैगजीन की इस खबर ने प्रियंका के फैंस में खलबली मचा दी है. हालांकि ऐसी खबरों की परवाह किए बिना प्रियंका अपने ससुराल में मस्त हैं.

उन्होंने तलाक को लेकर आ रही खबरों का जवाब देते हुए अपनी जोनास फैमिली के साथ कई तस्वीरें शेयर की है. प्रियंका ने रविवार की सुबह दो तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में प्रियंका जोनास फैमिली के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. तस्वीर में प्रियंका के साथ जोनस बद्रर्स और उनके सास-ससुर नजर आ रहे हैं.

प्रियंका की इस तस्वीर को तलाक की फैली अफवाह का जवाब माना जा रहा है. प्रियंका ने तस्वीर में कैप्शन लिखा, ''जोनास बद्रर्स के पहले शो में शामिल हुई. मुझे गर्व है.'' बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 36 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका और उनके 26 वर्षीय पति निक जोनास एक-दूसरे से अलग होना चाहते हैं.

कहा गया था कि दोनों हर बात को लेकर लड़ते-झगड़ते हैं. निक को अब लगता है कि उन्होंने प्रियंका से शादी करने का फैसला लेने में जल्दबाजी की है. प्रियंका काफी शॉर्ट टेम्पर्ड हैं आदि.. आदि. लेकिन प्रियंका ने अपनी ताजा पोस्ट से सबकुछ साफ कर दिया है. उन्होंने यह बता दिया है कि उनके और निक के तलाक की खबरें महज अफवाह हैं.

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?