लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 15:50 IST

आलिया भट्ट ने बहन शाहीन भट्ट के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके साथ घर का एक नया मेंबर नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरमल्टी-स्टारर फिल्म 'सड़क 2' में नजर आने वाली हैं आलिया भट्टपहले 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी सड़क 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के परिवार में अब एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आलिया ने बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bahtt) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहीन और आलिया के साथ परिवार का एक नया मेंबर भी नजर आ रहा है। 

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अब हमारा गैंग दो से तीन हो गया है। मिलिए हमारी बेबी जुनिपर से। किसी को काटना, खुद से बात करना और क्यूट दिखना इनका काम है।' 

आलिया और शाहीन ने गोद ली नई बिल्ली

बता दें, आलिया और शाहीन ने एक बिल्ली को गोद लिया है, जिससे मिलकर दोनों बेहद उत्सुक हैं। वैसे आलिया को बिल्लियां काफी पसंद हैं। ये पहला मौका नहीं है जब उन्हें बिल्ली के साथ स्पॉट किया गया हो। उनके पास एक और बिल्ली है, जिसका नाम एडवर्ड है। आलिया को एडवर्ड के साथ भी काफी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है। 

सड़क 2 में नजर आएंगी आलिया भट्ट

वहीं, आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की मल्टी-स्टारर फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2)  में नजर आने वाली हैं। ये आलिया और महेश की साथ में पहली फिल्म है। विशेष फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

ऑनलाइन रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म पहले 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बंद सिनेमाघरों के खुलने के बारे में अनिश्चितता को देखते हुए इसे डिजिटल मंचों पर रिलीज करने का फैसला किया गया है। ‘सड़क 2’ 1991 में पूजा भट्ट और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल है।  

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्टपूजा भट्टसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?