लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर है 'राजी', देखें अब की जबरदस्त कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2018 12:12 IST

राजी फिल्म को रिलीज हुए ग्यारह दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म का अब तक का कलेक्शन सामने आ चुका है।

Open in App

मुंबई, 22 मई:  आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी लगातार बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और फिल्म रिलीज होने के हफ्ते भर के अंदर ही ये 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म को दर्शकों से जमकर प्यार मिल रहा है। फिल्म लगातार कमाई के आंकड़े बढ़ाती जा रही है। 

यह भी पढ़ें : Raazi Movie Review: वतन से बढ़कर कुछ नहीं, खुद भी नहीं!

फिल्म को रिलीज हुए ग्यारह दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म का अब तक का कलेक्शन सामने आ चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म के दूसरे सोमवार की कमाई की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। तरण के मुताबिक यह फिल्म 100 करोड़ी होने से कुछ ही कदम दूर खड़ी है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 4.75 करोड़, शनिवार को 7.54 करोड़, रविवार 9.45 करोड़, सोमवार को 3.70 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह से फिल्म ने 82.03 करोड़ की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: हिट की लिस्ट में शामिल हुई 'राजी', हफ्ते भर के अंदर पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

वहीं, कयास है कि इस हफ्ते यह फिल्म 100 करोड़ का आकड़ा पार कर सकती है। कई फिल्म समीक्षकों ने राज़ी फिल्म को आलिया भट्ट की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना है। उनके किरदार के कई शेड हैं। 

मासूमियत और शातिराना किरदार निभाते हुए उनके चेहरे के भाव तेजी बदलते हैं।  फिल्म में विक्की कौशल, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राज़दान सभी ने दर्शकों को बांधे रखा है 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनराजीआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?