लाइव न्यूज़ :

नेपोटिज्म विवाद के बीच आलिया ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर कहा- खामोशी उससे ज्यादा बोलती है, जितना...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2020 06:29 IST

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि वह सोशल मीडिया पर जारी ट्रोलिंग से काफी दुखी हैं

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधने के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया हुआ हैआलिया को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल किया जा रहा है ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधने के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। एक्टर के निधन के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), सोनम कपूर (Sonam Kapoor) से लेकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) तक कई स्टार किड्स इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। आलिया भट्ट को लोगों ने काफी आड़े हाथों लिया। अब आलिया को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल किया जा रहा है ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।

 कई पोस्ट्स पर तो एक्ट्रेस कमेंट सेक्शन भी बंद रखती हैं। हाल ही में सड़क 2 का पोस्टर शेयर करने पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था, जिसके बाद आलिया ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। ऐसे में आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे लग रहा है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जारी ट्रोलिंग से एक्ट्रेस काफी दुखी हैं।

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि खामोशी उससे कहीं अधिक बोलती है, जितना आप सोचते हैं। आलिया की पोस्ट से पता चलता है कि वह इन दिनों इसलिए खामोश हैं, क्योंकि उन्हें लगता है खामोशी किसी भी सवाल का सबसे बेहतर जवाब होता है।

साथ ही एक्ट्रेस ने बताने की कोशिश की है कि वह सुशांत मामले के बाद से चुप क्यों हैं। सुशांत की सुसाइड के बाद से आलिया और महेश भट्ट ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। यूजर्स नेपोटिज्म को लेकर भट्ट कैंप और आलिया भट्ट की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर आलिया के फॉलोअर्स में भी भारी कमी आई है।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल