लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद आलिया इस अरबपति को रही हैं डेट, जानें कौन हैं ये

By संजय उपाध्याय | Updated: February 9, 2018 18:24 IST

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने इसपर मुहर भी लगा दी है।

Open in App

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस खबर पर नेहा धूपिया के चैट शो में मुहर भी लगा दी है। लेकिन अब आलिया भट्ट के नए अफेयर के चर्चें हो रहे हैं। 

मिड डे के मुताबिक आलिया भट्ट इन दिनों हाइक मैसेंजर के फाउंडर केविन मित्तल को डेट कर रही हैं। हाल ही में आलिया और केविन को एक साथ स्पॉट किया गया। आलिया की केविन से पहली बार मुलाकात अक्टूबर 2017 में वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम के दौरान हुई थी।

वीडियो में देखें सोनाक्षी सिन्हा ने आलिया और सिद्धार्थ के अफेयर के बारे में क्या कहा...

कौन हैं केविन मित्तल भारती

केविन मित्तल भारती एयरटेल के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल के बेटे हैं। केविन हाइक मैसेंजर के फाउंडर के नाम से भी काफी फेमस हैं। केविन मित्तल युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई इंपीरियल कॉलेज से इंजीनियरिंग में ग्रजुएट होने के बाद केविन ने भारती इंटरप्राइजेस को ज्वाइन किया। इसके पहले केविन गूगल और गोल्डमैन के साथ इंटर्नशिप भी कर चुके हैं। केविन मित्तल भारती फोर्ब्स की अंडर-30 बिलियेनिअर्स लिस्ट में लगातार दूसरी बार जगह बनाई है। केविन को सीईओ के तौर पर सत्र 2014-15 की तुलना में 2015-16 में 24 गुना ज्यादा का पैकेज मिला। फिलहाल केविन का सालाना वेतन 18.28 करोड़ रुपए है।

इन दिनों आलिया अपनी दो अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ और  ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ‘गली बॉय’में आलिया के साथ  रणवीर सिंह है तो वहीं, ‘ब्रह्मास्त्र’ में रनबीर कपूर नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :आलिया भट्टसिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!