लाइव न्यूज़ :

'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में आलिया भट्ट को लगी चोट, 15 दिनों तक नहीं कर पाएंगी काम

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2018 17:53 IST

अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके कंधे और सीधे हाथ पर चोट लगी है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्चः बॉलीवुड की मशहूर अदाकार आलिया भट्ट को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। बताया जा रहा है उनके कंधे में चोट लगी है, जिसकी वजह से कुछ दिनों तक वह फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाएंगी और उन्हें डॉक्टरों ने पंद्रह दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में आलिया का शूटिंग कर पाना मुश्किल हो गया है।  

खबरों के मुताबिक, अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके कंधे और सीधे हाथ पर चोट लगी है। इस चोट की वजह से आलिया को बेहद दर्द से गुजरना पड़ रहा है। खबरें तो ये भी है कि आलिया जल्द वापस मुंबई लौट सकती हैं। फिल्म में आलिया और रणबीर कपूर मुख्य किरदार में हैं। 

इस फिल्म में बड़े-बड़े हथियार का प्रयोग किया जा रहा है। आलिया  फिल्म में अपनी मेहनत और सीन को ईमानदारी से निभाने की हमेशा कोशिश करती हैं। 

कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर कपूर समेत पूरी टीम फिल्म की शूटिंग बहुत ही तेजी के साथ कर रहे हैं, जिसके कारण आलिया को आराम करने का टाइम नहीं मिला। आलिया और पूरी टीम के लिए यह थका देने वाला अनुभव रहा है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। 

आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड में बनने वाली अलग कहानी है। यह फिल्म जादुई रोमांटिक परियों की कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी तीन भागों में लिखी गई। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं और फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज की जाएगी।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेत्रीआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?