फ्रेंडशिप गोल: आलिया ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में जमकर लगाए ठुमके, वायरल हो गया वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Published: January 22, 2018 02:11 PM2018-01-22T14:11:50+5:302018-01-22T14:48:09+5:30
आलिया भट्ट अपनी कॉलेज फ्रेंड कृपा मेहदा की शादी के लिए राजस्थान जोधपुर गई हुई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो आलिया ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। आलिया अपनी फ्रेंड कृपा मेहदा की शादी के लिए राजस्थान जोधपुर गई हुईं थीं। यह वीडियो वहीं का है। कृपा मेहदा आलिया की बेस्ट फ्रेंड है।
आलिया के जोधपुर शादी में पहुंचते ही दुल्हन से हटकर सारा ध्यान आलिया पर फोकस हो गया था। कृपा आलिया की कॉलेज फ्रेंड है। आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में काफी एन्जॉय भी किया। इस वीडियो में आलिया श्री देवी के फेमस सॉंग हवा-हवाई पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि आलिया एक ग्रुप में डांस कर रही हैं।
इस वेडिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां है वेडिंग की कुछ तस्वीरें
आलिया इस वक्त रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग कर रही हैं और कुछ वक्त पहले फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की भी शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में दिखेंगे।