रणबीर कपूर की ये खास बात सुनकर स्टेज पर ही आलिया भट्ट की आंखें हो गईं नम, Video हो रहा है वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 1, 2019 09:53 AM2019-04-01T09:53:41+5:302019-04-01T09:53:41+5:30
सिने अवॉर्ड्स 2019 का टीवी पर ब्रॉडकास्ट हो चुका है। इस फंक्शन में रणबीर को जहां संजू के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों सबसे ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों का इश्क अब खुलकर सामने भी आ गया है। हाल ही में जी सिने और फिल्मफेयर अवार्ड में इस कपल का प्यार फैंस को देखने को मिल गया है।
सिने अवॉर्ड्स 2019 का टीवी पर ब्रॉडकास्ट हो चुका है। इस फंक्शन में रणबीर को जहां संजू के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला। खास बात ये है कि रणबीर कपूर को ये अवॉर्ड खुद आलिया भट्ट से मिला। इस दौरान रणबीर स्टेज पर पहुंचे और अवॉर्ड लेकर आलिया को हग किया। फिर उन्होंने अपनी स्पीच दी थी।
1/2 Ranbir Kapoor's Speech - I would like to dedicate this award to 2 very special people in my life, starting with my father he's going through a rough patch in life & I've often heard when you come across some crossroads in life you can really tell who u are as a person...❤️👏 pic.twitter.com/KxUy0Fvnof
— RANBIR KAPOOR KINGDOM (@RanbirKingdom) March 31, 2019
लेकिन जब रणबीर अवॉर्ड को मिलने के बाद स्पीच दे रहे थे तो पास खड़ी आलिया भावुक हो जाती हैं और आखों में आंसू आ जाते हैं। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर सबको शुक्रिया करते हुए अपने पिता ऋषि कपूर का जिक्र करते हैं और उनकी खराब सेहत के बारे में बताते हैं।
इस दौरान आलिया को आंसू पोंछते हुए साफ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर, अयान मुखर्जी की फिल्म बह्मास्त्र में एक साथ नजर आने वाले हैं। ये पहली बार है जब दोनों सिल्वर स्क्रीन पर साथ में दिखेंगे।
आलिया की मां ने लगाई मुहर
हाल ही में आलिया भटट् की मां सोनी राजदान ने बेटी की पसंद को अपनी पसंद बताया है। आलिया की मां सोनी राजदान ने इन दोनों के रिश्ते पर हामी भरी है। उन्होंने कहा है कि ये आलिया की पर्सनल लाइफ है और रणबीर कपूर एक प्यारा बच्चा है। आलिया ने अब तक किसको डेट किया और और अब किसको कर रही है ये उसकी लाइफ है। उसकी पसंद जरुरी है। मैं हमेशा उसके साथ हूं।