लाइव न्यूज़ :

आलिया ने ऐसा क्या बोला, जिसे सुनकर करण जौहर भड़क गए और बोले मैंने यह परवरिश दी है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 13:22 IST

आलिया और रणबीर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. अक्सर दोनों की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देफेस्टिवल के पहले दिन करीना कपूर और आलिया भट्ट ने होस्ट करण जौहर से खुलकर बात की।करीना ने आलिया और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप पर भी बात की।

मुंबई में 21वां मामी फेस्टिवल शुरू हो चुका है. फेस्टिवल में फिल्मी दुनिया के कई सितारे नज़र आए. फेस्टिवल के पहले दिन करीना कपूर और आलिया भट्ट ने होस्ट करण जौहर से खुलकर बात की. इस दौरान आलिया ने बातों- बातों में कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विडियो में आलिया, करीना और करण स्टेज पर एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. आलिया, करीना की खूब तारीफ कर रही हैं. तारीफ करते- करते अचानक आलिया के मुंह से गाली निकल जाती है. आलिया तुरंत अपने मुंह से माइक हटा लेती हैं और अपने मुंह पर हाथ रख लेती हैं. आलिया की इस गाली को सभी सुन लेते हैं और ज़ोर से हंसने लगते हैं, लेकिन करण गाली नहीं सुन पाते हैं.

करण के पूछने पर करीना, करण को बताती हैं कि आलिया ने गाली दी है. इस पर करण, आलिया को मज़ाक में डांटते हैं और बोलते हैं कि मैंने तुमको यह परवरिश दी है? इसे सुनकर करीना, आलिया और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

करीना ने आलिया और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप पर भी बात की. करण ने करीना से पूछा कि अगर आलिया तुम्हारी भाभी बन जाए तो कैसा होगा? इस पर करीना ने जवाब दिया कि वे दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की होंगी. इसे सुनकर आलिया शरमा जाती हैं. आलिया और रणबीर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. अक्सर दोनों की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं, जो बाद में अफवाह साबित होती हैं. 

टॅग्स :आलिया भट्टकरीना कपूरकरण जौहरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?