लाइव न्यूज़ :

Man Vs Wild: PM मोदी और रजनीकांत के बाद 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में अक्षय कुमार बिखेरेंगे जल्वा, इस दिन पेश होगा शो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2020 13:59 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अब बेयर ग्रिल्स के शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे। उनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत भी इस शो में दिख चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेयर ग्रिल्स के शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे अक्षय कुमार11 और 14 सितंबर को प्रसारित होगा ये शो

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैं। अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग, एक्शन और फिटनेस के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। अब अक्षय एक बार फिर से फैंस के बीच धमाल मचाने वाले हैं।  डिस्कवरी चैनल का प्रसिद्ध शो मैन वर्सेस वाइल्ड के जरिए अक्षय धमाल करेंगे। मैन वर्सेस वाइल्ड में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं।

अक्षय शो में नजर आएंगे इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए खुद की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एपिसोड बेहद रोमांचक होगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने लिखा है कि  'आप सोच रहे हैं कि मैं पागल हूं... लेकिन केवल पागल ही वाइल्ड में जा रहा है। वीडियो में आखिरी में दिया गया है कि शो का प्रीमियर कब होगा। कब अक्षय शो में नजर आएंगे।

खिलाड़ी कुमार शो में 11 सितंबर को रात 8 बजे और 14 सितंबर को रात 8 बजे डिसकवरी चैनल पर नजर आएंगे। इस वीडियो में #KhiladiOnDiscovery हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने इस खास शो की शूटिंग 30 जनवरी को बेयर ग्रिल्स के साथ कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में की थी।  ये शूटिंग करीब 6 घंटे तक चली थी। अक्षय से पहले बेयर ग्रिल्स ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूटिंग की थी। इससे पहले पीएम मोदी 12 अगस्त 2019 को शो में नजर आ चुके हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!