लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने की दो महीने से बंद पड़ी शूटिंग की शुरुआत, आर.बाल्की भी साथ आए नजर

By भाषा | Updated: May 25, 2020 17:34 IST

अक्षय के साथ फिल्म ‘पैडमैन’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्में कर चुके बाल्की ने कहा कि यूनिट के सदस्यों को लगता था कि सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शूटिंग आसानी से की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबाल्की ने कहा कि यह विज्ञापन स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए है और टीम ने मास्क पहनने तथा कम से कम लोगों के साथ काम करने समेत सभी जरूरी सावधानियां बरती। कोरोना वायरस के कारण मार्च महीने के मध्य से फिल्मों और अन्य कार्यक्रमों के लिए शूटिंग निलंबित है।

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्मकार आर बाल्की ने सोमवार को कमालिस्तान स्टूडियो में ‘लॉकडाउन के बाद की जिम्मेदारियां’ विषय पर एक विज्ञापन अभियान के लिए जरूरी सावधानियां बरतते हुए शूटिंग की। बाल्की ने कहा कि यह विज्ञापन स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए है और टीम ने मास्क पहनने तथा कम से कम लोगों के साथ काम करने समेत सभी जरूरी सावधानियां बरती।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए लॉकडाउन के बाद की जिम्मेदारियों के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय का विज्ञापन था जिसमें अक्षय कुमार हैं। हमें काम पर लौटना होगा, लेकिन अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखना होगा। शूटिंग में हमने यही किया।’’ बाल्की ने कहा, ‘‘बहुत कम लोग थे और बहुत सख्त प्रोटोकॉल थे।’’

अक्षय के साथ फिल्म ‘पैडमैन’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्में कर चुके बाल्की ने कहा कि यूनिट के सदस्यों को लगता था कि सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शूटिंग आसानी से की जा सकती है। कोरोना वायरस के कारण मार्च महीने के मध्य से फिल्मों और अन्य कार्यक्रमों के लिए शूटिंग निलंबित है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस