लाइव न्यूज़ :

Forbes list:विल स्मिथ और जैकी चैन जैसे हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ अक्षय कुमार बने ज्यादा कमाई करने वाले स्टार, जानें कौन है पहले स्थान पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2019 11:28 IST

अक्षय कुमार एक से एक नायाब फिल्में बैक टू बैक दे रहे हैं। अब हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन 2019 ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम शामिल है।

Open in App

अक्षय कुमार का नाम अब देश ही नहीं विदेश में भी बिक रहा है। अंतराष्ट्रीयतौर पर अक्षय ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। अक्षय ने जैकी चैन और विल स्मिथ को पछाड़ दिया है। फोर्ब्स मैगजीन 2019  ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम शामिल है। 

अक्षय ने कमाई करने के मामले में हॉलीवुड के कई स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में अक्षय कुमार को 4 स्थान प्राप्त हुआ है। अक्षय को ये मुकाम 1 जून 2018 से लेकर 1 जून 2019 में उनकी कमाई के आधार पर मिला है।अक्षय की कमाई 65 मिलियन डॉलर यानि 465 करोड़ है।  

हॉलीवुड प्रोड्यूसर और बेवॉच एक्टर ड्वेन जॉनसन  लिस्ट में नंबर एक पर हैं। ड्वेन जॉनसन के बाद अवेंजर्स स्टार क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम शामिल है। द रॉक ने 1 जून 2018 से लेकर 1 जून 2019 के बीच 89.4 मिलियन डॉलर यानी 6,40.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

बीते साल इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल था लेकिन इस साल वह लिस्ट में शामिल नहीं हैं। अक्षय बीते साल भी लिस्ट में शामिल थे।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल