लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जमकर किया एक्शन-कॉमेडी-रोमांस, अब देशभक्त बनकर राज कर रहे हैं 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार

By धीरज पाल | Updated: September 9, 2018 10:22 IST

एक्शन-कॉमेडी के साथ-साथ अक्षय नमस्ते लंदन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, धड़कन, हमको दीवाना कर गए जैसे कई फिल्मों में वो रोमांस करते नजर आए। लेकिन अक्षय समय के साथ हमेशा बदलते नजर आए हैं। हाल के कुछ सालों में अक्षय ने कई विशेष मुद्दों को लेकर फिल्में बनाईं।

Open in App

नई दिल्ली, 09 सितंबर: बॉलीवुड का खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार जब भी पर्दे पर आएं है लोगों को खूब मनोरंजित किया है। अपने हर फिल्म के किरदार में बेहद ही हिट और फिट बैठे हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ऊर्जावान एक्टरों में से एक हैं क्योंकि ये एक साल में कई फिल्में कर जाते है। एक्शन-कॉमेडी और रोमांस जैसे किरदार में अक्षय ने हमेशा से दर्शकों के दिलों पर काबू पाया है। अक्षय समय के साथ अपने काम की स्टाइल को बदला है। फिल्मों की शुरुआत में उन्होंने कई सारे एक्शन फिल्मों जैसे ऐलान, सबसे बड़ा खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, राउडी राठौर जैसे कई फिल्में कीं। इसके बाद वो फिर हेरा फेरी, भूल-भुलैया, भागमभाग, हेरा-फेरी, वेलकम, खट्टा-मिठ्ठा जैसे कई में कॉमेडी फिल्मों से लोगों का दिल जीता।

एक्शन-कॉमेडी के साथ-सा‌थ अक्षय नमस्ते लंदन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, धड़कन, हमको दीवाना कर गए जैसे कई फिल्मों में वो रोमांस करते नजर आएं। लेकिन अक्षय समय के साथ हमेशा बदलते नजर आएं है। हाल के कुछ सालों में अक्षय ने कई विशेष मुद्दों को लेकर फिल्में बनाई। जिसकी चारों ओर खूब सराहना बटोरीं। इतना ही नहीं कई सारे अवॉर्ड भी अक्षय ने अपने नाम किया। कुछ सालों के भीतर अक्षय कुमार कई देशभक्ति फिल्में बनाई। अक्षय कुमार का आज यानी 9 सितंबर का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आज हम अक्षय के उन फिल्मों की बात करेंगे जो देशभक्ति हैं। उनसे जुड़ी जीवन की कुछ ऐसी पहलु हैं जिन्हें देशभक्ति फिल्में करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन फिल्मों के बारे में बताने से पहले उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जान लेते हैं।

 

इस मामले में अक्षय कुमार हैं "नंबर-1 खिलाड़ी"

बॉलीवुड में अक्षय कुमार की पहचान अपने खिलाड़ी फिल्मों के सीरीज के रूप में जाना जाता है। अक्षय कुमार को फिल्मों के नाम से खिलाड़ी नहीं बुलाते हैं बल्कि कई ऐसी वजहें हैं जिनमें अक्षय कुमार "नंबर-1 खिलाड़ी" हैं। पिछले कई सालों से अक्षय कुमार उन अभिनेताओं के टॉप लिस्ट में शामिल हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। इतना ही नहीं अक्सर सामाजिक कार्यों के लिए आगे रहते हैं। खासकर भारतीय सेना को लेकर अक्षय कुमार बेहद ही सक्रिय रहते हैं। भारतीय सेना के पीछे सक्रिय होने का कारण उनकी निजी जिंदगी भी है। 

अक्षय कुमार पहनना चाहते थे सेना की वर्दी

अक्षय कुमार कई साक्षात्कार में यह कहा है कि उन्हें एक्टर नहीं बनना था। बचपन से ही उन्हें खेलों में बेहद ही दिलचस्प था।  उन्होंने तायकांडो और मार्शल आर्ट जैसे खेल में महारथ हासिल की। उन्हें हमेशा से भारतीय सेना की वर्दी पहनना पसंद था। क्योंकि उनके पिता आर्मी में थे। लेकिन मार्शल आर्ट के बाद मॉडलिंग के दम पर बॉलीवुड में आने के बाद अक्षय ने फिर कभी पीछे नहीं मुड़े। हमेशा से अक्षय जवानों की मदद और उनकी जज्बातों का कद्र करते हैं। शायद इसलिए उन्होंने एक के बाद एक देश को समर्पित फिल्में बनाई। आईए जानते हैं उनकी देशभक्ति फिल्मों के बारे में-  1. गोल्ड

2. रुस्तम

3.हॉलीडे

4 एयरलिफ्ट 

5. गब्बर इज बैक

6. बेबी

7. अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

अक्षय कुमार के बारे में 

अक्षय कुमार का जन्म  9 सितम्बर, 1967 में दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ था। उनके बचनपन का नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। अक्षय आज अपना 51वें जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1991 में फिल्म सौगंध से की। बॉलीवुड में उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया जैसे रवीना टंडन, रेखा और शिल्पा शेट्टी। लेकिन अक्षय कुमार ने टिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की बेटी ट्विकंल खन्ना से दो बार सगाई होने के बाद उन्होंने 14 जनवरी 2001 में शादी कर ली। पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक के रूप में फ़िल्म अजनबी (2001) में अपने अभिनय के लिए।

टॅग्स :अक्षय कुमारबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस