लाइव न्यूज़ :

...जब अक्षय कुमार ने वैष्णो देवी जाने को पैसों की बर्बादी बताया? पुराने वीडियो पर लोगों ने उठाए सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2020 09:39 IST

अक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी निशाने पर हैं। दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार ने आसिफ नाम का किरदार निभाया है, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैंअक्षय एक से एक नायाब फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैं। अक्षय एक से एक नायाब फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं। अक्षय एक ऐसे एक्टर हैं जो हर तरह की फिल्में पर्दे पर पेश करते हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हुआ है, लेकिन सुशांत केस के बाद से लगातार फिल्मों का बहिष्कार किया जा रहा है। अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल हो गए हैं। अब अक्षय के पुराने वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। 

अक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी निशाने पर हैं। दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार ने आसिफ नाम का किरदार निभाया है, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है।

सोशल मीडिया एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार वैष्णो देवी मंदिर को लेकर अपने अनुभव के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो में अक्षय ने ये कहीं नहीं कहा कि वैष्णो देवी जाना पैसों की बर्बादी है। बल्कि, ये कहा है कि अब वे मंदिर जाने की बजाए किसी जरूरतमंद की मदद कर देते हैं। ऐसा करने से उन्हें दर्शन करने जितना ही सुख मिलता है।

वीडियो में अक्षय कहते हैं  कि पहले मैं हर छह महीने में वैष्णो देवी जाता था। फिर मुझे अहसास हुआ कि होटल, बॉडीगार्ड जैसे तामझाम के चलते एक बार वैष्णो देवी जाने में 2-3 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। अब जब भी मेरा मन वैष्णो देवी के दर्शन करने का होता है, मैं उतना पैसा जरूरतमंदों को दे देता हूं। मुझे लगता है कि दर्शन हो गए।

इस तरह से लोगों का कहना है कि वह हिंदू धर्म का अनादर कर रहे हैं। हालांकि अक्षय ने सीधे तौर पर वैष्णो देवी की बुराई नहीं की थी, लेकिन फिर भी पुराने वीडियो के जरिए उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस