लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने जामिया के छात्रों का ट्वीट लाइक करने पर पेश की सफाई, लिखा-मैं इन गतिविधियों के समर्थन में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 14:01 IST

अक्षय कुमार ने ऐसा ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस ट्वीट के जरिए अब अपनी सफाई पेश की

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं

नागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं।दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने  बसों में आग लगा दी । जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिस्सिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की और गिरफ्तार किया। अब हाल ही में जामिया में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन पर एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है।

अक्षय कुमार ने ऐसा ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस ट्वीट के जरिए अब अपनी सफाई पेश की है और कहा कि उन्होंने गलती से ट्वीट लाइक कर दिया था।

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर यह ट्वीट जामिया मिल्लिया के छात्रों के ट्वीट को 'लाइक' करने को लेकर है, यह गलती से हुआ था। मैं स्क्रॉल कर रहा था और गलती से बटन दब गया, जब मुझे इस बात का एहसास हुआ तो मैंने इस अनलाइक कर दिया। मैं किसी भी तरह से इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करता हूं।

अक्षय कुमार का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी कर  रहे हैं। अक्षय ने इस तरह से खुद से इस पूरे प्रकरण से दूर रखने की कोशिश की है और बता दिया है कि उनसे गलती से ये ट्वीट लाइक हो गया था।

रविवार को जामिया मिलिया में पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले छात्रों को खदेड़ते हुए लाठीचार्ज की और उन पर आंसू के गोले छोड़े।  पुलिस ने छात्रों पर गोली चलाने से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर फिलहाल इस पूरे प्रकरण से जुड़े कई वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019जामिया मिल्लिया इस्लामियाअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?