मुझे यकीन है कि मां मेरे लिए गीत गा रही होंगी, जन्मदिन पर मां को याद कर बोले अक्षय कुमार

By अनिल शर्मा | Published: September 9, 2021 02:24 PM2021-09-09T14:24:21+5:302021-09-09T14:49:29+5:30

अक्षय कुमार ने गुरुवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। अक्षय ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें मां द्वारा प्यार दुलार मिल रहा है।

akshay Kumar birthday he remembering mother on her birthday said i am sure mother will be singing a happy birthday song for me | मुझे यकीन है कि मां मेरे लिए गीत गा रही होंगी, जन्मदिन पर मां को याद कर बोले अक्षय कुमार

मुझे यकीन है कि मां मेरे लिए गीत गा रही होंगी, जन्मदिन पर मां को याद कर बोले अक्षय कुमार

Highlightsअपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद कियामां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा कियाजन्मदिन पर अक्षय ने कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी

मुंबईः सुपरस्टार अक्षय कुमार ने गुरुवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया। उन्होंने मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। अभिनेता की मां अरुणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया था। अक्षय ने टि्वटर पर एक भावुक संदेश में अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी।

अभिनेता ने गुरुवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। कुमार ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ यह तो कभी नहीं चाहा था, लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। आप सभी का संवेदनाएं व्यक्त करने और दुआओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी यूं ही चलती रहती है।’’ अक्षय उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर सोमवार को लंदन से देश लौट आए थे। वहां वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे। 

54  वर्षीय अक्षय कुमार व्यक्तिगत रूप से कठिन समय का सामना कर रहे हैं। उन्होंने 8 सितंबर को अपनी मां अरुणा भाटिया को खो दिया। जैसे ही अभिनेता ने लोगों को उनकी मृत्यु के बारे में बताया, उन्होंने अपने गहरे दर्द को स्वीकार किया। और लिखा- वह मेरी कोर थी। और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं।

अक्षय वास्तव में अपने माता-पिता के बहुत करीब थे। कई मौकों पर अक्षय अपनी मां के साथ गहरे बंधनों के बारे में जिक्र करते थे। और बताते थे कि आज वह जो भी हैं सिर्फ अपनी मां की बदौलत हैं। अक्षय इसी साल अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि मां वरगा कोई नहीं (मां के जैसा कोई नहीं)।

Web Title: akshay Kumar birthday he remembering mother on her birthday said i am sure mother will be singing a happy birthday song for me

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे