लाइव न्यूज़ :

इस एक शर्त के कारण ट्विंकल खन्ना ने की थी अक्षय कुमार से शादी

By विवेक कुमार | Updated: September 12, 2018 17:17 IST

अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। ट्विंकल ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अपने करियर का रुख इंटीरियर डिजाइनिंग की तरफ कर लिया।    

Open in App

मुंबई, 12 सितम्बर: बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत जोड़ियों में से एक है अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी। अभी हाल ही में अक्षय ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म फेयर मैगज़ीन के फोटोशूट के दौरान मुंबई में हुई थी। पहली ही मुलाकात में अक्षय को ट्विंकल काफी पसंद आ गई थीं।

अक्षय ने खुद इस बात का जिक्र फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू किया था। अक्षय ने इंटरव्यू के दौरान कहा था 'जयेश सेठ के फिल्मफेयर शूट के दौरान पहली मुलाकात हुई थी। उस फोटोशूट की तस्वीरें आज भी मेरे पास हैं।'

अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ट्विंकल की खूबसूरती से ज्यादा उनकी अच्छाईयों को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हुए थे।

कुछ समय पहले अक्षय और ट्विंकल करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' में आए थे जहां दोनों ने अपनी निजी जिन्दगी से जुड़ी कई खट्टी मीठी यादें शेयर की। अक्षय ने बताया कि ट्विंकल को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म मेला सुपरहिट साबित होगी। उन्होंने कहा था कि अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी तो वह उनसे शादी कर लेंगी। मेला फिल्म नहीं चली और फिर हम दोनों ने शादी कर ली।

बता दें कि अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। ट्विंकल ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अपने करियर का रुख इंटीरियर डिजाइनिंग की तरफ कर लिया।      

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विंकल खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?