लाइव न्यूज़ :

मैराथन के लिए तैयार अक्षय-अजय, पुलिस संग दौड़ी 'सूर्यवंशी' की टीम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2020 08:27 IST

फिल्म सूर्यवंशी में कटरीना कैफ, अक्षय की हीरोइन होंगी. ये जोड़ी 9 साल बाद दोबारा पर्दे पर नजर आने वाली है. सूर्यवंशी, 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Open in App
ठळक मुद्देरविवार बड़ी जिम्मेदारी है. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन में पहुंचेआज 9 फरवरी यानी रविवार के दिन मुंबई में हुए इस मैराथन में अक्षय कुमार संग टीम सूर्यवंशी ने हिस्सा लिया

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्मों के 'सूर्यवंशी' यानी कि अक्षय कुमार और 'सिंघम' अजय देवगन रविवार को अपने डायरेक्टर के साथ महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन में पहुंचे. तीनों सितारे मैचिंग ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए, जिस पर लिखा था, 'आ रही है पुलिस.' अक्षय कुमार ने अपनी अजय और रोहित के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''रविवार की खूबसूरत सुबह के साथ महाराष्ट्र पुलिस इंटरनेशनल मैराथन में टीम सूर्यवंशी.''

इसके आगे अक्षय ने उन्होंने मजाक में लिखा, ''जहां पुलिस आपके पीछे नहीं बल्कि आपके साथ भागती है.'' इसी के साथ अक्षय और बाकी एक्टर्स की टी-शर्ट से ये इशारा किया जा रहा है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म से अक्षय डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं इसमें अजय देवगन अपने बाजीराव सिंघम के किरदार को दोबारा निभाते नजर आएंगे.

रणवीर सिंह भी अपने 'सिम्बा' के रोल में नजर आ सकते हैं. कुछ समय पहले रोहित शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अक्षय, अजय और रणवीर साथ में थे. 27 मार्च को रिलीज होने जा रही 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ, अक्षय की हीरोइन होंगी. यह जोड़ी लगभग 9 साल बाद दोबारा पर्दे पर नजर आएगी.

टॅग्स :अक्षय कुमारसूर्यवंशी मूवीअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस