Akash-Shloka Wedding: एक-दूजे के हुए आकाश-श्लोका, दुनिया भर के दिग्गज शादी में हुए शरीक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 9, 2019 04:30 PM2019-03-09T16:30:58+5:302019-03-10T00:54:24+5:30

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी आज दूल्‍हा बन गए हैं। आकाश-श्लोका मेहता के साथ सात फेरे लेने को तैयार हैं।

akash ambani shloka mehta wedding mukesh nita isha ambani photos pics videos images live | Akash-Shloka Wedding: एक-दूजे के हुए आकाश-श्लोका, दुनिया भर के दिग्गज शादी में हुए शरीक

फोटो साभार-ANI

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी आज दूल्‍हा बन गए हैं। आकाश-श्लोका मेहता के साथ सात फेरों के साथ एक दूजे के हो गए। विवाह समारोह देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित सम्मेलन केंद्र में संपन्न हुआ। यह केंद्र अंबानी परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल से मामूली दूरी पर बना हुआ है जहां आकाश और श्लोका ने साथ में पढ़ाई की थी। ‘जियो वर्ल्ड सेंटर’ के भीतर बने कॉरिडोर में बारात के लिए व्यवस्था की गई थी जहां बॉलीवुड संगीतकार विशाल एवं शेखर के पैर थिरकाने वाले गानों पर लोग झूम रहे थे।

शादी के पहले मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ मीडिया के सामने आए। इन दौरान दूल्हा आकाश पिंक कलर की शेरवानी पहने नजर आए। उनके साथ उनके छोटे भाई अनंत अंबानी और ईशा अंबानी और जीजा आनंद पीरामल भी थे। वहीं नीता अंबानी के हाथ में भगवान की मूर्ति थी। मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी भी यहां पूरे परिवार के साछ नजर आए और मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाई। अब कुछ ही देर में शादी होना शुरू हो जाएगी। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब का तांता लगना शुरू हो गया है।

आकाश-श्लोका का शादी की हर लाइव अपडेट:



 

- सोशल मीडिया पर नजर आ रही तस्वीरों में आकाश की मां नीता, शाहरुख खान, रणबीर कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियां, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला एवं अन्य झूमते नजर आ रहे हैं। शादी में शामिल हुए अन्य मेहमानों में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई, प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा एवं एन चंद्रशेखरण, बैंक ऑफ अमेरिका, सैमसंग एवं जे पी मॉर्गन के वैश्विक प्रधान कार्यकारी अधिकारियों के नाम शामिल थे।

-  आकाश-श्लोका की जयमाल सेरेमनी हुई। इस मौके पर स्टेज पर आकाश-श्लोका के साथ उनका पूरा परिवार था। कुछ ही देर में सात फेरे लेगें। 

 

Akash Ambani Shloka Mehta wedding Live Updates:
 

- निर्देशक अयान मुखर्जी भी आकाश श्लोका की शादी के लिए पहुंचे हैं
- निर्देशक कऱण जौहर भी इस शादी में शिरकत करने पहुंचे हैं। उनके अलावा जूही चावला अपने पति के साथ पहुंची हैं।


- आकाश की शादी में एक्टर रणबीर कपूर हैंडसम लुक में पहुंचे हैं, वह यहां महरून कलर की शरवानी पहने थे
- आकाश की शादी में गायक अनु मलिक अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे, उनके साथ उनकी पत्नी और दोनों बेटियां भी पहुंची थीं
- आकाश श्लोका का शादी के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं।
- एक्टर जैकी श्रॉफ धोती कुर्ता पहनकर एक दम अलग अंदाज में आकाश की शादी में पहुंचे हैं।

- अंबानी फैमिली के करीबी दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी एंटीलिया पहुंच गए हैं। इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर विशाल और शेखर भी इस शादी में पहुंच गए हैं

-आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड से आमिर खान अपनी वाइफ किरण राव के साथ पहुंचे हैं। आमिर खान जहां व्हाइट कलर कुर्ता-पयजामा में पहुंचे। वहीं, किरण राव ने ब्लू और गोल्डन कलर का लहंगा पहना है।

 -केश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

कैसी शुरू हुई लव स्टोरी

जैसा कि सभी को पता है आकाश और श्लोका पहली मुलाकात बचपन में हुई थी।  दोनों की पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई है।  दोनों धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। आकाश और श्लोक स्कूल के दिनों से ही बहुत अच्छे दोस्त हो गए थे। कहा जाता है 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

 बस यहीं से यह तय हुआ कि दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे। लेकिन एक वक्त पर दोनों को अलग भी होनों पड़ा।  क्योंकि श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी  जाना पड़ा। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पढ़ाई करने चले गए थे।

इसके बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वो भारत लौट आईं और अपने पिता के बिजनेस में उनका साथ देने लगीं। आकाश भी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ बिजनेस संभालने लगे। लेकिन दोनों एक दूसरे के दिल के करीब हमेशा बने रहे।

भारत लौटने के बाद दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो गया। इसके बाद आधिकारिक रूप से  पिछले साल मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच प्रपोज किया था।फिर बाद श्लोका ने शादी के लिए हां की थी और दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया था।

English summary :
Akash Ambani Shloka Mehta wedding Latest News and Live Updates on Lokmat News Hindi: Mukesh Ambani and Nita Ambani son and Isha Ambani's brother Akash Ambani Wedding with Shloka Mehta live updates.


Web Title: akash ambani shloka mehta wedding mukesh nita isha ambani photos pics videos images live

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे