लाइव न्यूज़ :

'फूलन देवी' पर बनेगी फिल्म, अजय देवगन निभाएंगे ये किरदार!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 17:52 IST

शेर सिंह राणा ने 2001 में फूलन देवी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद ही शेर सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का क्रेज कुछ ज्यादा ही है। बॉलीवुड में मिल्खा सिंह, मेरीकॉम, एम.एस.धोनी, पान सिंह तोमर और सरबजीत की जीवनी पर बेहतरीन बायोपिक फिल्मे बनी चुकी हैं। खबर है कि फूलन सिंह के हत्यारे और अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां भारत लाने वाले शेर सिंह राणा की बायोपिक भी बनने वाली है जिसमे शेर सिंह राणा का किरदार अजय देवगन निभाएंगे।  

शेर सिंह राणा ने 2001 में फूलन देवी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद ही शेर सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लगभग तीन साल के बाद 2004 में शेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हो गया। जिससे राणा और भी ज्यादा सुर्ख़ियों में आ गया। लेकिन 17 जुलाई 2006 में राणा को कोलकाता के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ़्तारी के बाद राणा ने पुलिस के सामने यह दावा किया कि वह अफगानिस्तान के गजनी इलाके से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाने के लिए जेल से भागा था। जिसके लिए उसने नकली पासपोर्ट बनवाया और नेपाल, बांग्लादेश, दुबई होते हुए अफगानिस्तान पंहुचा। इस पूरे घटनाक्रम की राणा ने एक वीडियो भी बनाई ताकि वह पुलिस के सामने अपनी बात को प्रमाणित कर सके। 

यह भी पढ़ें:'सत्यमेव जयते' के तीन नए पोस्टर हुए रिलीज, मनोज बाजपेयी के किरदार से उठाया गया पर्दा

अगस्त 2014 में दिल्ली की एक निचली अदालत में शेर सिंह राणा को फूलन देवी की हत्या के जुर्म में उम्रकैद और 1 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई गयी। 

बी-टाउन में खबर है कि यशराज बैनर शेर सिंह राणा के जीवन पर फिल्म बनाएगा। हालाँकि अभी इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?