लाइव न्यूज़ :

Ajay Devgn की पिटाई वाले Viral Video पर आया एक्टर का रिएक्शन, बताया क्या है पूरी सच्चाई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2021 13:40 IST

अजय देवगन के प्रवक्ता ने भी कहा था कि इस वीडियो में अजय देवगन नहीं हैं. एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए अजय के प्रवक्ता ने बताया जू  इस वीडियो में जिस शख्स को मारा जा रहा है वे अजय देवगन नहीं हैं और उनके नाम पर झूठा व भ्रामक वीडियो फैलाया जा रहा है, जिसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

Open in App

हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के Singham Ajay Devgn का एक Video Viral हुआ था. वीडियो को  देखकर एक्टर के फैंस शॉक्ड.

दरअसल इस वायरल वीडियो के बारे में कथित तौर पर यह दावा किया जा रहा था  कि  किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करने और इस मसले पर सरकारी राग अलापने की वजह से कल रात दिल्ली में एक पब के बाहर कुछ लोगों ने अजय देवगन को अपना निशाना बनाते हुए उन्हें बुरी तरह से पीटा. ये वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. क्या है पूरी सच्चाई चलिए आपको बताते हैं. 

इस वीडियो पर अजय देवगन ने खुद अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, मेरे जैसे दिखने वाले इंसान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मुझे कई कॉल्स आई हैं इस बारे में जानने के लिए. मैं कहीं भी ट्रैवल नहीं कर रहा हूं. जो भी बातें बताई जा रही हैं वो गलत हैं. हैप्पी होली 

इससे पहले अजय देवगन के प्रवक्ता ने भी कहा था कि इस वीडियो में अजय देवगन नहीं हैं. एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए अजय के प्रवक्ता ने बताया जू  इस वीडियो में जिस शख्स को मारा जा रहा है वे अजय देवगन नहीं हैं और उनके नाम पर झूठा व भ्रामक वीडियो फैलाया जा रहा है, जिसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

अजय देवगन के प्रवक्ता ने कहा "दिल्ली के एक पब के बाहर झगड़े से संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं. इस खबर को प्रसारित कर रहे न्यूज़ एजेंसियां और मीडिया इस बात पर ध्यान दें कि अजय देवगन पूरे वक्त 'मैदान' 'मेडे' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त रहे हैं और उन्होंने पिछले 14 महीने से दिल्ली में कदम ही नहीं रखा है."  इसके अलावा अजय देवगन काफी जिम्मेदार इंसान हैं. ये वीडियो फेक है. सभी मीडिया से गुजारिश है कि कुछ भी लिखने से पहले क्रॉस चेक जरूर करें.

बता दें कि कुछ दिनों पहले अजय का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स एक्टर की गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो जाता है और उनसे बाहर आकर किसान आंदोलन पर कमेंट करने को कहता है. अजय गाड़ी के अंदर से उन्हें हटने के लिए कहते हैं, लेकिन वह शख्स नहीं हटता. हालांकि पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली थी तब उन्होंने उस शख्स को हिरासत में ले लिया था. लेकिन फिर बाद में उसे जमानत भी मिल गई थी. 

 

टॅग्स :अजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?