लाइव न्यूज़ :

Raid Movie Box Office Collection Day 3: अजय देवगन ने मारी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ‘रेड’, जानें अब तक की कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2018 11:33 IST

Raid Movie Box Office Collection Sunday Day 3: अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड' बॉक्स पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग 10 करोड़ से की थी।

Open in App

मुंबई(19 मार्च): अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रेड' बॉक्स पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया  है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग 10 करोड़ से की थी। लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने अच्छी बढ़त की है। फिल्म को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है।

फिल्म की अब तक की कमाई

16 मार्च को रिलीज हुई फिल्म रेड ने पहले दिन 10.04 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 13.86 करोड़ रुपये और रविवार को 17.35 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह तीन दिनों में कुल 41.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि फिल्म तारीफें बटोर रही है जिसका असर दर्शकों पर भी पड़ रहा है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म ने 38 फीसदी ज्यादा कमाई की। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अजय की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जरूर शामिल होगी।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ट्वीट के अनुसार,  Raid को इस साल 'पद्मावत' के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है. 

 

क्या है फिल्म में खास

फिल्म के लेखक रितेश शाह ने 80 के दशक की इन दोनों आयकर छापेमारियों को मिलाकर एक कसी हुई कहानी लिखी है। जिसमें रोमांच, ट्विस्ट, ईमानदारी, देशभक्ति और जूनून का समावेश है। निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने इसे उतनी ही खूबसूरती से गढ़ने का प्रयास किया है। 80 के दशक का लखनऊ, संगीत, बोली, मिजाज और प्रवाह बना कर रखा गया है। यह फिल्म किसी हाई प्रोफाइल रेड के प्रॉसेस को बहुत करीब से पकड़ती है। कैसे एक भ्रष्ट राजनेता को बचाने के लिए पूरा सिस्टम दखल देता है लेकिन एक ईमानदार अधिकारी उन सभी पर भारी पड़ता है।

देखें ट्रेलर:

टॅग्स :रेड मूवीबॉक्सअजय देवगनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल